36.1 C
Panipat
September 10, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsLatest News

HARYANA: अवैध हथियार सहित SI को किया काबू, अपहरण के मामले मे पुलिस कर रही थी छापेमारी

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- हरियाणा के रोहतक में राजस्थान पुलिस की SI को अवैध हथियार के साथ काबू किया हैं. जो सनसिटी हाईट के फ्लैट में किराए पर रहती थी, दिल्ली पुलिस अपहरण के मामले में स्थानीय पुलिस को साथ लेकर छापेमारी कर रही थी. इस दौरान हरियाणा केसरी अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी को फ्लैट से ही गिरफ्तार किया. दिल्ली पुलिस अपहरण के मामले में छापेमारी करते हुए रोहतक पहुंची थी. आरोपी के संदेह होने पर सनसिटी हाइट में पहुंची. जहां पर हरियाणा केसरी अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी एवं राजस्थान पुलिस की सब इंस्पेक्टर नैना मिली. जिसको अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है.

दिल्ली पुलिस के साथ की छापेमारी

सिटी थाना रोहतक के प्रभारी पीएसआई राजू सिंधू ने बताया कि थाना मोहन गार्डन दिल्ली में आरोपी सुमित नानंदल के खिलाफ अपहरण सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज हैं। आरोपी सुमित नांदल को गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली पुलिस छापेमारी के लिए रोहतक पहुंची थी। पुलिस चौकी सुखपुरा की टीम ASI प्रदीप, महिला सिपाही व दिल्ली पुलिस की टीम के साथ सनसिटी हाईट फ्लैट पर पहुंचे। छापेमारी के दौरान एक फ्लैट का दरवाजा खटखटाया तो एक लडकी ने दरवाजा खोला। जिसके पास दो हथियार मिले। लड़की ने पुलिस टीम को देखकर अवैध हथियारों को नीचे फेंक दिया। जिसकी पहचान पानीपत के गांव सुताना निवासी नैना के रुप में हुई है। दोनों पिस्तौलो को बरामद करके नैना के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

Elvish Yadav और Singer Fazilpuriya पर ED ने लिया बड़ा एक्शन, जब्त की प्रॉपर्टी, पढ़िए पूरी खबर  

Voice of Panipat

रिटायर्ड अधिकारी की हत्या के चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, पढिये क्या है पूरा मामला.

Voice of Panipat

M3M मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED ने कंपनी के डायरेक्टर बसंत बंसल को लिया हिरासत में

Voice of Panipat