September 14, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana NewsLatest NewsPanipat CrimePANIPAT NEWS

जेल में बंदी के दौरान मोबाइल फोन मंगवा अन्य बंदीयों को मोबाइल फोन देने वाला आरोपी काबू

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- पानीपत जेल में बंदी के दौरान मोबाइल फोन मंगवाकर अन्य बंदियों को मोबाइल फोन देने वाले आरोपी को सीआईए टू की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान कृष्ण पुत्र अर्जुन निवासी रामपुर पटौदी गुरूग्राम के रूप में हुई। पुलिस टीम ने सोमवार साय मिली गुप्त सूचना पर दंबिस देकर आरोपी कृष्ण को पानीपत सेक्टर 18 से गिरफ्तार किया। सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया की आरोपी कृष्ण हत्या के एक मामले में जनवरी 2020 में पानीपत जेल में बंद था। आरोपी कृष्ण की जनवरी 2022 में बेल हो गई थी। आरोपी ने जेल में बंदी के दौरान अपने भाई से दो मोबाईल फोन मंगवाकर साथी बंदी आरोपी अरूण निवासी मोरखेड़ी व रवि निवासी जागसी को देने बारे स्वीकारा। आरोपी के भाई तेजपाल ने मोबाइल फोन जेल की दिवार के उपर से फेककर अंदर भेजे थे। आरोपी तेजपाल को गत दिनों गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत जेल भेजा जा चुका है। गहनता से पूछताछ करने के बाद पुलिस टीम ने गिरफ्तार आरोपी कृष्ण को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि जून 2022 में पानीपत जिला जेल के उप अधीक्षक जोगिंद्र सिंह ने जेल में चेकिंग के दौरान 3 हवालातियों के पास मोबाइल फोन मिलने पर आरोपियों के खिलाफ थाना औद्योगिक सैक्टर 29 में शिकायत देकर मुकदमा दर्ज करवाया था। उन्होंने शिकायत में बताया था कि 2 जून की दोपहर करीब 12 बजे गुप्त सूचना के आधार पर जेल गार्द द्वारा सुरक्षा वार्ड नंबर 1, 2 व ब्लाक नंबर 6 की तलाशी करवाई गई। तलाशी के दौरान सुरक्षा वार्ड 1 से वार्डर सुभाष ने दो मोबाइल फोन बरामद किए। सैमसंग कंपनी का काला टच स्क्रीन मोबाइल फोन बैट्री व सिम हवालाती संदीप पुत्र रामकुमार निवासी जागसी की पेंट की दाहिनी जेब से मिला। दूसरा सिल्वर कचोदा कंपनी का मोबाइल फोन बैट्री समेत हवालाती रवि पुत्र राममेहर निवासी जागसी के अंडरवियर से बरामद किया गया। इसी प्रकार वार्डर सुरेंद्र द्वारा ब्लाक नंबर 6 में बंद हवालाती कुलदीप उर्फ कुल्लू पुत्र राम अवतार निवासी खेड़ी खुमर की पेंट की दाहिनी जेब से एक मोबाइल फोन लावा कंपनी का बैट्री समेत बरामद किया। जेल उप अधीक्षक की शिकायत पर नामजद तीनों आरोपियों के खिलाफ कारागार अधिनियम की धारा 42 के तहत थाना औद्योगिक सैक्टर 29 में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम द्वारा कानूनी कार्रवाही अमल में लाई गई थी।

इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि मामले में आरोपी संदीप व रवि निवासी जागसी, कुलदीप निवासी खेड़ी खुमर, विकाश व रवि निवासी निम्बरी व अरूण निवासी मोरखेड़ी को गत दिनों गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। आरोपी अरूण हत्या के मामले में जेल में बंदी है। आरोपी अरूण से पूछताछ में खुलासा हुआ था कि जेल में उसकी दोस्ती हत्या के मामले में बंद कृष्ण निवासी रामपुर पटौदी गुरूग्राम से हो गई थी। कृष्ण के पास दो मोबाइल फोन थे जो उसके भाई तेजपाल ने जेल की दिवार के उपर से फेक कर अंदर भेजे थे। कृष्ण की जनवरी 2022 में बेल हो गई थी। उसने कृष्ण से मोबाइल फोन लेकर साथी बंदी रवि व कुलदीप को दे दिए थे। सीआईए टू की टीम ने गत दिनों आरोपी तेजपाल निवासी रामपुर पटौदी गुरूग्राम को पटौदी गुरूग्राम से गिरफ्तार कर पूछताछ की तो आरोपी ने जेल में भाई कृष्ण के पास मोबाइल फोन पहुंचाने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था। आरोपी तेजपाल को न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद पुलिस टीम ने आरोपी कृष्ण की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे। 

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA में 5 दिन तक कमजोर रहेगा मानसून

Voice of Panipat

HARYANA:- एक साल हुआ था शादी को, सास और पति को पहले किया बेहोश, फिर हो गई प्रेमी के साथ फरार

Voice of Panipat

नवरात्रि पर करे इन पत्तो का उपाय, गृह क्लेश से लेकर आर्थिक तंगी तक से मिलेगा छुटकारा

Voice of Panipat