September 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana CrimeIndia CrimesIndia NewsLatest NewsPanipatPanipat Crime

HARYANA:- एक साल हुआ था शादी को, सास और पति को पहले किया बेहोश, फिर हो गई प्रेमी के साथ फरार

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- हरियाणा के करनाल में विवाहिता अपने पति व सास खाने में नशे की गोलियां देकर फरार हो गई… वह अपने साथ घर में पड़े लाखों के कैश और गहने भी ले गई.. पति को सुबह होश आया तो उसकी पत्नी घर से गायब मिली.. पीड़ित पति ने मामले की सूचना पुलिस को दी..पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है..

निसिंग थाना पुलिस को दी शिकायत में पति ने बताया कि वह मूल रूप से गोंदर गांव का रहने वाला है.. उसकी 1 साल पहले ही शादी हुई थी.. उसकी पत्नी ने रात को खाने में उसकी मां व उसे नशे की गोलियां दे दी.. खाना खाने के बाद उसकी मां और वो गहरी नींद में सौ गए.. सुबह आँख खुली तो उसको उसकी पत्नी नहीं मिली.. पति ने आस-पास पड़ोस में तलाश की लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला पाया.. उसके बाद पति ने रिश्तेदारों में भी पता किया.. लेकिन कुछ सुराग नही लगा.. फिर उसने घर की अलमारियों और संदूक को चेक किया, लेकिन उसमें रखे लाखों के सोने चांदी के गहने व करीब 1 लाख रुपए की नकदी नहीं मिली.. उसको शक है कि उसकी पत्नी गांव के ही किसी व्यक्ति के साथ भागी है.. उसकी तलाश भी की गई, लेकिन कुछ नहीं पता चला.. पति ने मामले की सूचना पुलिस को दी.. पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों पर केस दर्ज कर दोनों की तलाश में जुट गई है.. 

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

PANIPAT मे गौशाला में मंदिर के दानपात्र से चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat

पानीपत में पूर्व पार्षद की वर्कशाॉप में लगाई आग, जला लाखो का सामान

Voice of Panipat

जानिए सुबह खाली पेट पानी पीने के फायदे

Voice of Panipat