36.1 C
Panipat
September 10, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryana NewsIndia NewsLatest News

पंजाब चुनाव में नहीं चला डेरे का जादू, छाई AAP पार्टी

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- पंजाब विधानसभा चुनाव के शुरूआती रूझानों के साथ ही आम आदमी पार्टी बढ़त बनाए हुए है। आप पार्टी बहुमत की ओर आगे बढ़ रही है। इस चुनाव में डेरा सच्चा सौदा का जादू भी नहीं चल पाया है। डेरे का पंजाब की राजनीति में बड़ा प्रभाव माना जाता था। दावा किया जाता था कि डेरा की राजनैतिक विंग जिस दल का समर्थन करती है, उसकी सरकार बननी तय होती है। इस बार डेरा ने कुछ सीटों को छोड़कर अधिकतर पर भाजपा को समर्थन दिया था। लेकिन वहां भाजपा सिमटती दिखाई दे रही है।

डेरा से जुड़े सूत्रों की माने तो पंजाब विधानसभा चुनाव में डेरा सच्चा सौदा की राजनैतिक विंग ने 97 सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को समर्थन दिया था। पांच सीटों पर कांग्रेस, सात पर आम आदमी पार्टी और आठ सीटों पर अकाली दल को समर्थन किया था। पंजाब के मालवा क्षेत्र में डेरे का खासा प्रभाव माना जाता है लेकिन इस बार चुनाव परिणामों में बहुत बड़ा उल्ट फेर हुआ है। चुनाव से पहले डेरा सच्चा सौदा की राजनैतिक विंग ने पंजाब के विभिन्न हलकों का दौरा किया था।

पंजाब चुनाव में मतदान से पहले डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह को 21 दिनों की फरलो दी गई थी। इस फरलो को भी चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा था। डेरा प्रमुख को ऐन चुनाव के मौसम में फरलो देने का निर्णय कहीं न कहीं राजनैतिक लाभ लेना माना जा रहा था। लेकिन ये सब दावे चुनाव परिणामों के साथ हवा होते दिखाई देने लगे हैं।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

हाथरस मामले पर PM मोदी ने सीएम योगी से की बात, कड़ी कार्रवाई करने को कहा

Voice of Panipat

हरियाणा के पूर्व सांसद की प्रधानमंत्री से मुलाकात

Voice of Panipat

सलारगंज गेट पर गाड़ी छीनने की कोशिश व शीशे तोड़ने की वारदात में फरार चल रहे 2 और आरोपी काबू

Voice of Panipat