34.6 C
Panipat
September 9, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana News

HARYANA मंत्रीमंडल के विस्तार में किसने ली मंत्री पद की शपथ, पढ़िए

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व वाली भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार हो गया है। करीब सवा दो साल बाद होने जा रहे इस विस्तार में दो विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। एक मंत्री जननायक जनता पार्टी के कोटे से और दूसरा मंत्री भाजपा के कोटे से बने। जननायक जनता पार्टी के कोटे से टोहाना के विधायक देवेंद्र बबली ने हिंदी में शपथ ली। जबकि भाजपा कोटे से वैश्य समुदाय के डा. कमल गुप्ता ने मंत्री पद की शपथ संसकृत में ली। वह हिसार के विधायक हैं।

हरियाणा राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। 90 सदस्यीय विधानसभा में 14 मंत्री बनाने का प्रविधान है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल समेत कैबिनेट में अभी तक 12 मंत्री थे। जजपा कोटे से डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और पुरातत्व एवं अभिलेखागार राज्य मंत्री अनूप धानक मुख्यमंत्री मनोहर लाल की कैबिनेट में शामिल हैं।

नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के साथ ही अन्य मंत्रियों के विभागों में थोड़ा-बहुत फेरबदल होगा। भाजपा कोटे के मंत्रियों के विभाग बदले जाएंगे। भाजपा कोटे से बनने वाले कैबिनेट मंत्री को बड़ा विभाग मिल सकता है। जजपा कोटे से बनने वाले मंत्री को उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के विभागों में से ही एक-दो विभाग दिए जाने की चर्चाएं भी हो रही हैं।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA:-विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले एजेंटो पर होगी सख्त कार्रवाई- DGP शत्रुजीत कपूर

Voice of Panipat

नहीं होगा CET एग्जाम,हाईकोर्ट ने लगाई रोक

Voice of Panipat

इस दिन लॉन्च होने जा रहा है रियलमी का नया स्मार्टफोन

Voice of Panipat