34.7 C
Panipat
September 10, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsPanipatPANIPAT NEWS

चोरी किये गए 3 मोबाइल के साथ युवक काबू

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह)- सीआईए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया सीआईए-टू पुलिस की एक टीम बुधवार को गश्त के दौरान जीटी रोड पर सिवाह के पास मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक अनाज मंडी कट के पास फोन बेचने की फिराक में  ग्राहक की तलाश में घूम रहा है। युवक के पास उक्त मोबाइल फोन चोरी का होने की संम्भावना है।

पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दे आरोपित युवक को काबू कर पुछताछ की आरोपित ने अपनी पहचान  सतीश पुत्र धीरा निवासी डिडवाड़ी हाल सैनी कॉलोनी पानीपत के रूप में बताई। फोन बारे पुछताछ करने पर आरोपित बहाने बाजी करने लगा। पुलिस टीम ने गहनता से पुछताछ की तो आरोपित ने नवम्बर में पानीपत तहसील कार्यालय में गेट के बाहर खड़ी एक एक्टीवा की डिग्गी का लॉक तोड़कर उक्त मोबाइल फोन व करीब 1800 रूपये चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पुछताछ में आरोपित से खुलाशा हुआ की उसने चोरीशुदा पैसो को खाने पीने में खर्च कर दिया।

इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया चोरी की उक्त वारदात बारे थाना शहर में धर्मबीर निवासी पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। धर्मबीर ने 17नवम्बर को थाना शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया था की  वह स्कुटी पर सवार होकर घर से अपने कार्य से तहसील कार्यालय में आया था। स्कुटी को कार्यालय के गेट के बाहर खड़ा कर वह अंदर चला गया। कुछ देर बाद वापिस आकर देखा तो स्कूटी में की डिग्गी में रखा मोबाइल फोन व 1800 रूपये नही मिले। अज्ञात युवक डिग्गी का ताला तोड़ फोन व नगदी चोरी कर ले गए। गिरफ्तार आरोपित सतीश के कब्जे से चोरीशुदा मोबाइल फोन बरामद कर आरोपित को आज माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान, अब मीडियाकर्मियों को मिलेगी 15 हजार पेंशन

Voice of Panipat

हरियाणा में आज आएंगे अरविंद केजरीवाल और CM भगवंत मान, करेंगे रोड शो

Voice of Panipat

गृह मंत्री विज ने अलग-अलग मामलों की जांच के लिए एसआईटी गठित करने के निर्देश दिए

Voice of Panipat