April 21, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana News

आज से होगी गैंस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी, पढिए अब क्या होंगे रेट

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- दिसंबर महीने के पहले दिन ही आम आदमी को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 दिसंबर से एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों (LPG Gas Cylinder Price) में आज से बढ़ोत्तरी की है। देश की सबसे बड़ी सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) ने 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 103.50 रुपये प्रति सिलेंडर तक का इजाफा किया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत आज से 100.50 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ी है। यहां अब कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़कर 2101 रुपये हो गई है।

हालांकि, सबसे बड़ी राहत की बात है कि तेल कंपनियों ने आम आदमी के उपयोग वाले घरेलू 14.2 किग्रा बिना सब्सिडी की रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं की है। इसके दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में 14.2 किग्रा बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 899.50 रुपए पर ही बरकरार है। दिल्ली में अब बिना सब्सिडी वाले 14.2 किग्रा सिलेंडर के दाम 899.50 रुपये हैं। कोलकाता में रसोई गैस सिलेंडर का भाव 926 रुपये, मुंबई में 899.50 रुपये हैं।  चेन्नई में बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत अब 915.50 रुपये है।

दिल्ली में 19 किग्रा कमर्शियल गैस की कीमत 100 रुपये बढ़कर 2100.50 रुपये हो गई है। कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर का भाव 101 रुपये बढ़कर 2,174.5 रुपये हो गई। पहले इसकी कीमत 2073.5 रुपये थी। मुंबई में कमर्शियल गैस की 2,051 रुपये हो गई। पहले कीमत 1,950 रुपये थी। यहां 101 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं चेन्नई में 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर का भाव 2,234.50 रुपये हो गया। पहले कीमत 2,133 रुपये थी। वहीं अगर आप रसोई गैस सिलेंडर की कीमत चेक करना चाहते हैं तो आपको सरकारी तेल कंपनी की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां पर कंपनियां हर महीने नए रेट जारी करती हैं।  http://iocl।com/Products/IndaneGas।aspx लिंक पर आप अपने शहर के गैस सिलिंडर के दाम चेक कर सकते हैं।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

मंजीत को खाना देने गई थी मौसी, नशे की लत ने बना दिया हैवान, पुलिस ढूंढ रही आरोपी को

Voice of Panipat

क्यों चीनी से बेहतर है गुड़, जानिए इसके फायदे के बारे में

Voice of Panipat

Gold और Silver खरीदने का कर रहे है प्लेन, तो ये खबर आपके लिए

Voice of Panipat