34.7 C
Panipat
September 10, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeHaryana NewsPANIPAT NEWS

चाकू की नोक पर किया महिला से दुष्कर्म, जान से मारने की दी धमकी, आरोपी काबू

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- सोनीपत शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में घर के अंदर घुसकर महिला को चाकू दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपी प्रवीन है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है, जिससे चाकू बरामद किया जाना है। पुलिस को दी शिकायत में 25 वर्षीय महिला ने बताया है कि 21 अक्तूबर को वह अपने घर पर थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला प्रवीन उनके घर के अंदर घुस आया। उसके साथ अभद्रता करने लगा। महिला ने बताया कि विरोध करने पर आरोपी ने उसकी गर्दन पर चाकू अड़ा दिया। 

उसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया। शुरुआत में वह लोकलाज व डर के चलते चुप रही। बाद में मामले को लेकर परिजनों को अवगत करवाया। उसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। सिविल लाइन थाना पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नीरज कुमार ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपी से चाकू बरामद किया जाएगा। 

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

हरियाणा में ACB की बड़ी कार्यवाही, 50 हजार की रिश्वत लेते SHO और ASI गिरफ्तार

Voice of Panipat

HARYANA के अस्पतालो मे अब फैशन पर पांबदी, महिलाएं नही पहन सकेंगी ये सब, पुरूष भी नही पहन सकेंगे ये सब, पढ़िए पूरी खबर

Voice of Panipat

जयपुर-हिसार Express Train का बठिंडा तक विस्तार

Voice of Panipat