27 C
Panipat
August 6, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaPanipatPanipat CrimePANIPAT NEWS

दो ठगों ने महिला को बातों में उलझा कर की ठगी, गहने लेकर हुए फरार, केस दर्ज

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह)- हरियाणा के पानीपत में त्योहारी सीजन में ठग सक्रिय हो गए हैं। अस्पताल में दवाई लेने पहुंची महिला को दो ठगों ने पहले बातों में उलझाया और फिर उसके गहने लेकर माता लक्ष्मी के नाराज होने की बात कहकर 81 कदम चलने को कहा। महिला 81 कदम चलकर वापस लौटी तो दोनों ठग गायब मिले। पीड़िता ने अज्ञात ठगों के खिलाफ चांदनी बाग थाने में केस दर्ज कराया है।

पानीपत के गांव सिवाह निवासी मुक्ता ने बताया कि वह गृहिणी हैं। बुखार होने के कारण वह सोमवार शाम को पानीपत स्थित निजी अस्पताल में दवाई लेने गई थी। जब वह मयूर मिष्ठान भंडार के पास पहुंची तो एक अनजान युवक उनसे पता पूछने लगा। इसी बीच एक दूसरा युवक पास आया और बोला कि यह पंडित है और आपका भविष्य बता सकता है। तब पंडित ने कहा कि माता लक्ष्मी आपसे रुठी हुई हैं।

पंडित ने गहने और बाकी सामान उतारकर 81 कदम चलने को कहा।महिला ने पंडित की बात मानकर सोने की अंगूठी और पर्स पंडित को थमा दिया और 81 कदम चलने लगी। महिला वापस लौटी तो दोनों ठग गायब मिले। महिला की शिकायत पर चांदनी बाग थाना पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

सफाई न होने पर भड़के मुख्यमंत्री, निगम कमिश्नर-ज्वाइंट कमिश्नर का वेतन काटने के निर्देश, पढ़िए एजेंसी पर 1 लाख का जुर्माना

Voice of Panipat

पंखे के नीचे लेटने को लेकर कर डाला दोस्त का कत्ल, मौत से बेखबर सो गया शव के पास

Voice of Panipat

मुख्यमंत्री ने कर दिया बड़ा ऐलान, हरियाणा में गुरुकुल- मदरसे हरियाणा बोर्ड से होंगे पंजीकृत

Voice of Panipat