33.4 C
Panipat
September 24, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryana News

8 हजार रुपये वसूली और दो महीने से वेतन नहीं, अनिल विज ने जांच के साथ ठेकेदार पर FIR के दिए आदेश

8 हजार रुपये वसूली और दो महीने से वेतन नहीं, अनिल विज ने जांच के साथ ठेकेदार पर FIR के दिए आदेश

Haryana News : हरियाणा के बिजली मंत्री अनिल विज की अंबाला छावनी पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जनसुनवाई के दौरान एमईएस ठेकेदार का फर्जीवाड़ा सामने आया है। ठेकेदार के साथ लगे हुए कर्मचारियों ने कहा कि एमईएस ठेकेदार द्वारा पहले तो उनके खातों में पूरा वेतन डाल देता था और बाद में 8 हजार रुपये वापस ले लेता था।

अब पिछले दो माह से वेतन के रुपये भी नहीं दिए है। इस पर मंत्री अनिल विज भड़क गए और अधिकारियों को इस मामले को गंभीरता से लेने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि तुरंत प्रभाव से श्रम ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज किया जाए और इस मामले की जांच गंभीरता से की जाए।

महिला के घर का तुंरत बिजली कनेक्शन जोड़ने के दिए आदेश

अंबाला शहर के रेलवे रोड की एक महिला ने मंत्री अनिल विज को शिकायत दी उसने कुछ समय पहले ही मकान खरीदा है, लेकिन बिजली निगम द्वारा उसको 1.17 लाख रुपए का बिल भेज दिया।

वह बिल को ठीक करवाने के लिए चक्कर काट रही है, लेकिन उसका समाधान करने की बजाए उसके घर का बिजली कनेक्शन को काट दिया। इस पर मंत्री ने बिजली अधिकारियों को आदेश दिए कि इस महिला के घर का शाम तक बिजली कनेक्शन जोड़ा जाएग और इसके बिल की जांच करके उसको ठीक किया जाए।

Related posts

Panipat मे बड़े कार चोर गिरोह का भंडाफोड़, 5 बरैजा कार के अलावा नकली आधार कार्ड बरामद

Voice of Panipat

सर्फ एक्सल निर्माता पर केस दर्ज , पैकिट पर दर्ज मात्रा से कम पाया गया माल

Voice of Panipat

सोना खरीदने वालों के लिए खुशखबरी, सोना 2,613 रुपए हुआ सस्ता

Voice of Panipat

Leave a Comment