33.4 C
Panipat
September 24, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा परिवहन विभाग का बड़ा फैसला, इन 18 रूटों पर दौड़ेंगे 170 बसें, मांगे आवेदन 

इन 18 रूटों पर दौड़ेंगे 170 बसें, मांगे आवेदन 

Haryana Stage Carriage Permit : हरियाणा सरकार ने यात्रियों को बेहतर परिवहन व्यवस्था देने के लिए नए रुट पर स्टेज कैरिज योजना के तहत बस चलाने का निर्णय लिया है। स्टेज कैरिज योजना के तहत नए रुट पर बस चलाने के लिए आवेदन मांगे गए है और परिवहन विभाग की तरफ से जिन रुट पर बस चलने की है, उनकी लिस्ट जारी कर दी है।

परिवहन विभाग की तरफ से क्लीयर किया गया है कि यह बस परिवहन विभाग द्वारा संशोधित स्टेज कैरिज योजना, 2024 के तहत चलाई जागएी। परिवहन विभाग ने गुरुग्राम जिले के 18 रुट के लिए लिए स्टेज कैरिज परमिट के लिए आवेदन मांगे गए है। इन 18 रुट पर 170 स्टेज कैरिज परमिट दिए जाएंगे। जहां पर प्राइवेट बसों को इन रुट पर चलाया जाएगा।

गुरुग्राम के जिला परिवहन अधिकारी एवं क्षेत्रीय यातायात प्राधिकरण के सचिव संजीव सिंगला ने बताया कि आवेदक 1 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक शाम 5 बजे तक आवेदन जमा करा सकते हैं। निर्धारित अवधि के बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि आवेदन के लिए 25 हजार रुपये की राशि निर्धारित की गई है और इसको ईचालान के माध्यम से जमा करवानी होगी। राशि गैर-वापसी होगी। इससे पहले जो स्टेज कैरिज परमिट प्राप्त करने के लिए दिए गए आवेदन मांगे गए थे उनको रद माना जाएगा।

गुरुग्राम के इन 18 मार्गों पर चलाई जाएगी बसें

गुरुग्राम के सहायक जिला परिवहन अधिकारी, सहायक परिवहन आयुक्त हरेंद्र वीर ने बताया कि यह 170 स्टेज कैरिज परमिट संशोधित स्टेज कैरिज योजना, 2024 के तहत मांगे गए है। जहां पर रुट को निर्धारित कर दिया गया है। इसमें गुरुग्राम जिले में रूट नंबर 71 पर सोहना से गुरुग्राम वाया भोंडसी तक, रिठौज, दमदमा, खेड़ला, बादशाहपुर के लिए दो परमिट दिए जाएंगे। इसी तरह रूट नंबर 72 पर पटौदी से कोसली वाया हेली मंडी, राजपुरा, गुड़ाना, नूरगढ़, पाल्हावास के लिए 20 परमिट जारी किए जाएंगे।

रूट नंबर 73 पर फर्रुखनगर से गुरुग्राम वाया चंदू, पटौदी चौक, भूतेश्वर मंदिर, सामान्य अस्पताल के लिए दो परमिट जारी किए जाएंगे। इसी प्रकार रूट नंबर 74 पर गुरुग्राम से फर्रुखनगर वाया वजीरपुर के लिए दो परमिट जारी किए जाएंगे। रूट संख्या 75 पर गुरुग्राम से सोहना वाया बादशाहपुर, भोंडसी के लिए दो परमिट जारी किए जाएंगे।

रूट संख्या 76 पर गुरुग्राम से बल्लभगढ़ वाया सुखराली, घाटा, मांगर, पाली जोन, सैनिक कॉलोनी मोड़, 3 नंबर मस्जिद, मुल्ला होटल, के.एल. मेहता कॉलेज (फरीदाबाद), अजरौंदा, गुडइयर के लिए 30 परमिट जारी किए जाएंगे। इसी प्रकार रूट नंबर 77 पर खांडसा से जनौला वाया वजीरपुर, जमालपुर के लिए दो परमिट जारी किए जाएंगे। रूट नंबर 78 पर सोहना से सोहना चौक गुरुग्राम वाया धौनेला, अहिरपुर, घामरोज, भोंडसी, बादशाहपुर, इस्लामपुर के लिए दो परमिट जारी किए जाएंगे।

इसी प्रकार रूट नंबर 79 पर डूंडाहेड़ा से सोहना बस स्टैंड वाया गुरुग्राम, इस्लामपुर, बादशाहपुर, भोंडसी, अलीपुर घामडोज, धुनेला के लिए चार परमिट जारी किए जाएंगे। रूट नंबर 80 पर गुरुग्राम से जौनियावास वाया फर्रुखनगर के लिए दो परमिट, रूट नंबर 81 पर पटौदी से कोसली वाया कुलाना, रोहढ़ाई मोड़ के लिए चार परमिट जारी किए जाएंगे।

इसी तरह रूट नंबर 82 पर गुरुग्राम से तावड़ू वाया बादशाहपुर, भोंडसी, सोहना, शिकारपुर के लिए दो परमिट जारी किए जाएंगे। रूट नंबर 83 पर गुरुग्राम से पटौदी वाया कादीपुर, हरसरू, वजीरपुर, जमालपुर के लिए 30 परमिट जारी किए जाएंगे। रूट नंबर 84 पर पटौदी से पलवल वाया बिलासपुर, तावड़ू, सोहना, धतीर के लिए 20 परमिट जारी किए जाएंगे। रूट नंबर 85 पर गुरुग्राम से सोहना वाया इस्लामपुर, बादशाहपुर, भोंडसी, अलीपुर के लिए 28 परमिट जारी किए जाएंगे।

रूट नंबर 86 पर फर्रुखनगर से रेवाड़ी वाया मेहचना, जाटोली, हेली मंडी, पटौदी, खोड़, मोजाबाद के लिए 10 परमिट जारी किए जाएंगे। रूट नंबर 87 पर पटौदी से झज्जर वाया कुलाना, माछरौली, दादनपुर, सिलानी के लिए चार परमिट जारी किए जाएंगे। रूट नंबर 88 पर गुरुग्राम बस स्टैंड से एम्स-बाढ़सा बादली वाया चंदू-बुधेड़ा के लिए चार परमिट जारी किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन 18 मार्गों पर कुल 170 न्यूनतम परमिट दिए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि योजना तथा आवेदन से जुड़ी अधिक जानकारी गुरुग्राम जिला प्रशासन की वेबसाइट gurugram.gov.in पर देखी जा सकती हैं।

Related posts

20 दिन पहले हुई थी शादी, नवविवाहिता देवर के साथ हुई फरार और अब…

Voice of Panipat

CM कर रहे मीटिंग की अध्यक्षता, एंट्री बंद होने से विरोध करने नहीं पहुंच सके किसान

Voice of Panipat

पानीपत मे हुए डकैती मामले में 3 बदमाश गिरफ्तार, 50 लाख का सोना व कैश बरामद

Voice of Panipat

Leave a Comment