20.9 C
Panipat
September 27, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimePanipatPanipat Crime

चाय पी रहा था युवक, उसके बाद ऐसा क्या हुआ कि युवक मिला मृत, पढिए

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह)- मामला पानीपत की सब्जी मंडी शिव चौक का है। जहा पर बीती देर रात एक युवक का मृत अव्स्था में शव मिला है। परिजनो के मुताबिक युवक बीती देर रात जो डीजे का काम करता है वो देर रात काम करके संब्जी मंड़ी मे चाय की दुकान पर गया और चाय पीने लगा की तभी दो युवक वहा पर आए और किसी बात को लेकर एक युवक ने उस पर ईटो से ताबड़तोड हमला कर दिया। जिसकी वजह से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। ईट से वार करने के बाद आरोपित युवक खुद मृतक युवक के घर के बाहर गया। वहीं मृतक के परिवार वालो को बताया कि उनका बेटा मृतक पड़ा है। जिस पर परिवार वाले घटनास्थल पर पहुचे तो देखा कि युवक खून से लथपथ जमीन पर पड़ा है और उन्होने तुरंत पुलिस को फोन किया जिस पर युवक के शव को सीविल अस्पताल मे पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया है।

मृतक के जानकारो ने बताया कि युवक की हत्या की गई है और जिस युवक ने उस पर ईट से हमला कर उसकी हत्या की है। वो पहले भी ऐसे कई मामले कर चुका है। वही मृतक युवक के पिता के बयान पर आरोपित पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। वही किला थाना प्रभारी महीपाल ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है फिलहाल युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए रखवाया गया है और मामले की जांच की जा रही है। कि आखिरकार किस वजह से युवक पर हमला किया गया है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA में PGT की 8 कैटेगरी का रिजल्ट घोषित

Voice of Panipat

जहरीली हवा में सांस लेना हो रहा है मुश्किल, तो इन बातों से रखें सेहत का ख्याल

Voice of Panipat

एक सप्ताह का अल्टीमेटम जारी, नया शुगर मिल चालू नहीं हुआ तो किसान सचिवालय में देगे धरना.

Voice of Panipat