33.2 C
Panipat
October 9, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimePanipatPanipat Crime

महंगे-महंगे फोन ले गये चोर, 4 लाख का उड़ाया कैश, CCTV की देखिए तस्वीरें

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह)- शहर मे चोरी की वारदाते आए दिन बढ़ती जा रही है। शातिर चोर आए दिन किसी न किसी दुकान, शोरुम को निशाना बना रहे है। ताजा मामला गीता मंदिर रोड का सामने आया है जहा पर बंटी टेलीकॉम की दुकान पर चोरो ने हाथ साफ कर दिया। चोरो ने इस तरह से चोरी की है कि दुकान मे रखे सभी किमती मोबाइल अपने साथ ले ही गए। CCTV  में घटना कैद हो गई है।

आपको बता दें कि सुबह के समय बाइक पर सवार 2 युवक संदिग्ध किस्म के नजर आ रहे है। दोनो ने अपने आपको कंबल से कवर किया हुआ है। जानकारी के मुताबिक ये घटना सुबह 5 बजे के करीब की है। जहा दो युवक बाइक पर पहले आते है और दुकान के सामने रुक कर फिर आगे निकल जाते है। दुकानदार का कहना है कि उन्हें इन्ही युवको पर शक है। दुकानदार ने बताया कि उसने अभी 4 फोन फ्लिपकार्ड से मंगवाए थे। इसके अलावा कई किमती फोन भी दुकान मे थे। वही 3 से 4 लाख रुपए कैश भी था। लेकिन चोरो ने न तो कैश छोड़ा और न ही किमती फोन। जो भी उनके हाथ लगा वो सब ले गए।

उन्होंने बताया कि पड़ोसी जब सुबह आया तो उसने देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ था। कि तभी उसने दुकान मालिक को फोन कर मामले की सूचना दी। जिसके बाद दुकानदार दुकान पर पहुंचा तो देखा दुकान से सभी किमती मोबाइल चोरी हो गए थे। दुकानदार द्वारा पुलिस को भी सूचना दि गई। जिसके बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वही चोरो ने करीब 24 से 25 लाख रुपए का सामान चोरी कर लिया है। लेकिन अब देखना ये होगा कि कब ये शातिर चोर पुलिस की पकड़ में आते हैं।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

PANIPAT में बीमा कंपनी को 7 करोड़ भरने के आदेश

Voice of Panipat

जेल मे बंद कैदी को मोबाइल पहुंचाने वाले 1 आरोपी को किया गिरफ्तार

Voice of Panipat

हरियाणा रोडवेज की पानीपत से मेहंदीपुर बालाजी के लिए स्पेशल बस शरू, देखें नया टाइम टेबल

Sahab Ram