July 27, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeHaryana NewsPanipat

बुजुर्ग महिला को बातों में लगा झपटी सोने की चेन, पढिए

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- मामला अंबाला छावनी के दयालबाग का है। जहां पर दो बाइक सवार युवकों ने बुजुर्ग महिला को बातों में उलझाकर महिला की सोने की चेन झपट ली। जब तक वह कुछ समझ पाती तब तक बाइक सवार मौके से फरार हो गए। हालांकि दोनों झपटमार नजदीक ही लगे सीसीटीवी में कैद हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक 67 वर्षीय लीला देवी जब गली में खड़ी थी तो इस दौरान दो बाइक सवार उसके नजदीक आए और उन्होंने वकील साहब के बारे में पूछताछ की। दोनों बाइक सवारों ने महिला को बातों में उलझाकर उसके गले में डाली हुई 3 तोले की सोने की चेन को झपट लिया। दोनों झपटमारों ने हेलमेट पहना हुआ था। पीछे बैठे व्यक्ति ने मास्क भी लगा रखा था। जैसे ही बाइक सवारों ने चेन गले से तोड़ा तो महिला ने शोर मचा दिया। महेश नगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

सामूहिक दुष्कर्म के मामले में रिमांड के दौरान आरोपी से हुआ बड़ा खुलासा, 1 दर्जन से भी ज्यादा वारदातो को दे चुका है अंजाम

Voice of Panipat

सेक्टर-6 के लोग मोबाइल टावर हटवाने के लिए हुए एकजुट 

Voice of Panipat

बस यात्रियों के लिए खुशखबरी, लंबे समय के बाद इन रूटों पर चलेंगी बसें

Voice of Panipat