25.6 C
Panipat
September 26, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

Haryana: हरियाणा में 50 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को मिलेगा 1500 करोड़ से अधिक का लाभ, CM सैनी सोमवार को जारी करेंगे किस्त

Haryana News: हरियाणा सरकार सोमवार को महिलाओं, बुजुर्गों, दिव्यांगों और अन्य पात्र लाभार्थियों को बड़ी राहत देने जा रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सुबह 10 बजे विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के बैंक खातों में पेंशन, मानदेय और सहायता राशि की अगली किस्त प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से जारी करेंगे।

सरकार के मुताबिक, इस दौरान 50 लाख से अधिक लाभार्थियों के बैंक खातों में कुल 1500 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि ट्रांसफर की जाएगी। इस राशि में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के साथ-साथ महिलाओं और जरूरतमंद परिवारों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की सहायता राशि भी शामिल है।

लाडो लक्ष्मी योजना की 10वीं किस्त भी होगी जारी

सोमवार को होने वाले भुगतान में दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की दसवीं किस्त भी शामिल है। इस योजना के तहत अब तक करीब 10 लाख बहन-बेटियों के बैंक खातों में लगभग 1832 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की जा चुकी है।

सरकार का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करना और उन्हें प्रत्यक्ष आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है।

34.83 लाख लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत भी बड़ी संख्या में लाभार्थियों को भुगतान किया जाएगा। सरकार के अनुसार, 15 प्रकार की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत 34 लाख 83 हजार लाभार्थियों के खातों में करीब 1121 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे।

इन योजनाओं में वृद्धावस्था सम्मान भत्ता, दिव्यांग भत्ता समेत अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएं शामिल हैं। इससे प्रदेश के लाखों बुजुर्गों, दिव्यांगों और अन्य पात्र लाभार्थियों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा।

पांच लाख से अधिक महिलाओं को गैस सिलेंडर सब्सिडी

इसके अलावा गैस सिलेंडर रिफिल कराने वाली पांच लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में सब्सिडी की राशि भी डाली जाएगी। सरकार की ओर से यह राशि भी DBT के जरिए सीधे लाभार्थियों तक पहुंचाई जाएगी।

Related posts

क्यो गिरफ्तार हुए ? IAS विजय दहिया, जानिए

Voice of Panipat

HARYANA मे आज से स्कूलो मे दाखिले शुरू, साथ मे दी जाएंगी किताबें भी, पढ़िए पूरी खबर

Voice of Panipat

पुलिस ने घूस में मांगे 5 किलों आलू, फरियादी बोला- साहब गरीब हूं 2 किलों ले लो, पढ़िए पूरा मामला

Voice of Panipat