36.1 C
Panipat
September 10, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsPanipatPanipat Crime

PANIPAT में बाल विवाह रुकवाने पहुंची टीम को देख शादी का मंडप छोड़ भागा दूल्‍हा, पढ़िए

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- पानीपत में शादी के फेरे के बीच दूल्‍हा मंडप छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने उसकी काफी तलाश की। दूल्‍हा पक्ष के लोग भी दूल्‍हे के बारे में नहीं बता सके। इसके बाद दूल्‍हन पक्ष के लोगों ने फोन कर मिन्‍नतें की तो वह थाने पहुंचा। देशराज कालोनी में 17 साल की किशोरी की शादी 25 साल के युवक से होने जा रही थी। महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी रजनी गुप्ता ने पुलिस की मदद से शादी को रुकवाया। दूल्हा पुलिस को देख बरात छोड़कर फरार हो गया। लड़की पक्ष की ओर से फोन किया गया, तब वह थाने पहुंचा।

रजनी गुप्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश, जिला शाहजहांपुर के एक गांव का वासी कई वर्षों से देशराज कालोनी में परिवार के साथ रह रहा है। उसका एक बेटा (22 साल) और बेटी (17 साल) हैं। बेटी मूल गांव के स्कूल में कक्षा 10 तक पढ़ी है। पिता अपनी नाबालिग बेटी का विवाह पटेल नगर वासी 25 वर्षीय एकाउंटेंट से करने की तैयारी में था। बरात पहुंच चुकी थी। मौके पर पहुंचे तो लड़की की आयु का कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके। लड़की का आधार कार्ड भी लड़का पक्ष के पास नही था।

टीम के साथ पुलिस को देख लड़का फरार हो गया। शादी को रुकवाते हुए लड़की को महिला थाना लाया गया। उसके स्वजन भी मौके पर पहुंच गए। लड़की पक्ष ने फोन किया तो लड़का भी थाना में पहुंच गया। आधार कार्ड के मुताबिक लड़की की आयु 17 साल निकली। अब दोनों पक्षों को वीरवार को बुलवाया है। स्वजनों को लड़की का स्कूल प्रमाण पत्र भी साथ लाना होगा ताकि उसी आयु को सही मानकर अग्रिम कार्यवाही की जा सके। पिता ने रजनी गुप्ता को बताया कि 18 साल से कम आयु में बेटी की शादी नहीं कर सकता, इसकी जानकारी है। उसे श्वास की तकलीफ है। मृत्यु का डर सताता रहता है कि पता नहीं कब दम निकल जाए। आर्थिक तंगी भी रहती है, इसलिए बेटी की शादी जल्द करना चाहता हूं। बिचौलिया महिला भी शादी को संपन्न होने की गुहार टीम के समक्ष लगाती रही।

लड़के ने रजनी गुप्ता को बताया कि लड़की कम आयु की है उसे जानकारी नहीं थी। उधर, लड़की का आधार कार्ड उसके पास होना, बरात छोड़कर भागने से टीम को आशंका है कि उसे पूरी जानकारी थी।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA:- जन्माष्टमी के दिन मां ने की ऐसी हरकत, हर कोई हो गया शर्मसार

Voice of Panipat

पानीपत में दोस्त की दादी से की लूट, कान की बाली लूटकर हुआ फरार

Voice of Panipat

रेलवे यात्रियों को मिलेगी सुविधा, जनरल कोच के साथ चलेंगी होली स्पेशल ट्रेन

Voice of Panipat