33.9 C
Panipat
August 13, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimePanipat Crime

पानीपत में दोस्त की दादी से की लूट, कान की बाली लूटकर हुआ फरार

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- मारपीट के मामले में जेल में बंद दोस्त को छुड़ाने की बात करते-करते युवक उसकी दादी के कान से बाली लूटकर ले गया। झपटमारी में बुजुर्ग महिला के दोनों कान जख्मी हो गए। जब तक बुजुर्ग संभल पाती, आरोपी भाग निकला। बुजुर्ग महिला ने आरोपी के खिलाफ ओल्ड इंडस्ट्रियल पुलिस थाने में केस दर्ज कराया है।

गोपाल कॉलोनी निवासी करतार कौर ने बताया कि वह अपने पोते किरण के साथ रहती है। जबकि बाकी परिवार अलग रहता है। मारपीट के मामले में पोता किरण बीते 6 महीने से पानीपत जेल में बंद है। बुधवार को उनके पोते किरण का दोस्त अमित उर्फ मोटा उसके घर आया। उस समय वह आंगन में चारपाई पर बैठी थीं। पोता का दोस्त अमित चारपाई पर बैठकर किरण को जेल से निकालने की बात करने लगा। बात करते-करते आरोपी दोस्त ने उनके दोनों कानों पर झपट्‌टा मारकर बाली लूट ली। झपटमारी में उनके दोनों कान जख्मी हो गए। जब तक वह कुछ समझ पाती आरोपी भाग निकला। उन्होंने बाहर निकलकर शोर मचाया, लेकिन बदमाश नहीं दिखा।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

DELHI-NCR में वायु प्रदूषण के चलते स्कूल हो सकते हैं बंद, नहीं सुधरे हालात तो जारी होगी ये एडवायजरी

Voice of Panipat

पानीपत में बनेंगे सम्राट हेमचंद्र विक्रमादित्य के स्मारक, CM मनोहर लाल का बड़ा ऐलान

Voice of Panipat

हरियाणा के टूरिस्टो ने किया मसूरी मे हंगामा, इस बात को लेकर शुरू हुआ विवाद ? खबर को पूरी पढ़े

Voice of Panipat