July 27, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryana Crime

5 साल की बेटी के साथ जहर निगलकर कर ली खुदकुशी, दो पेज का सुसाइड नोट छोड़ा

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा):- एक विवाहिता ने अपने पति और ससुरालियों से तंग आकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली…हरियाणा के भिवानी जिले के गांव रोहनात में एक विवाहिता ने बुधवार देर रात अपनी 5 साल की बेटी के साथ जहर निगलकर आत्महत्या कर ली। मृतका ने दो पेज का सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उसने ससुरालियों को जिम्मेदार ठहराया है। मामले का पता तब चला, जब सुबह वह उठी नहीं। पति ने उठाने की कोशिश की तो देखा कि उसके मुंह से झाग निकल रहा है। वह दोनों मां-बेटी को अस्पताल ले गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

मृतका की पहचान रवीना पुत्री धर्मवीर सिंह निवासी गांव बुगाना, हिसार के रूप में हुई है। मायके वालों को जैसे ही घटना का पता चला, वे बेटी और नातिन के शवों को हिसार ले आए। मायके वालाें ने मृतक बेटी के पति अनीश और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज के लिए तंग करने की शिकायत दर्ज कराई है। मृतका के पिता ने बताया कि ससुराल वाले अकसर उसे दहेज के तंग करते थे। उन्होंने ससुरालियों की मांगें भी पूरी की, लेकिन हर बार उनकी नई मांग हो जाती थी। बुधवार रात को ही रवीना ने उनसे बात की थी, लेकिन नहीं पता था कि वह सुबह तक जिंदा नहीं रहेगी। तंग आकर ही उसने यह कदम उठाया है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

जानिए सुबह खाली पेट पानी पीने के फायदे

Voice of Panipat

सलमान खान की कार पर हमले का प्लान, 4 अरेस्ट

Voice of Panipat

KARNAL-दो जिगरी दोस्तों के बीच ऐसा क्या हुआ,जो दोस्त ही बना दोस्त का दुश्मन

Voice of Panipat