34.2 C
Panipat
June 17, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana Crime

अपहरण कर 10वीं की छात्रा को नशा देकर किया गैंगरेप, 4 युवकों पर FIR

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा):- हरियाणा के पलवल में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। आरोप है कि दो युवकों ने लड़की को घर के बाहर से ही किडनैप कर लिया। इस वारदात को उसके मुंह में कपड़ा बांधकर अंजाम दिया गया। इसके बाद एक सुनसान मकान में ले जाकर उसे कोई नशीली चीज पिला दी और उन दोनों ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके साथ गलत काम किया। पुलिस ने 4 युवकों को नामजद करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

घटना बीती 17 मई की रात की है। पुलिस को दिए बयान में 14 वर्षीय एक लडक़ी ने बताया है कि वह 10वीं कक्षा में पढ़ती है। 17 मई की रात को वह अपनी मां के साथ गांव में ही सरपंच की पत्नी की शोकसभा में गई थी। करीब 8 बजे नींद आने की वजह से वह अपनी मां को बताकर घर लौट आई और इससे पहले कि अंदर प्रवेश कर पाती जाहिद और यासिर ने मुंह पर कपड़ा लगाकर गली में से ही उसका अपहरण कर लिया। दोनों उसे जबरदस्ती एक सुनसान मकान में ले गए। वहां आसिफ और वसीम भी आ गए।

शिकायतकर्ता का कहना है कि जब उसने शोर मचाना चाहा तो चारों युवकों ने उसे कुछ पिला दिया और वह बेहोश हो गई। इसके बाद चारों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया औैर जब उसे होश आया तो वह फिर से घर के सामने थी। उसने आरोप लगाया कि गंदी हरकत करने वाले चारों युवक उसे जान से मार देने की धमकी देते हुए उसे छोड़कर भाग गए। इस शिकायत के बाद महिला थाने की पुलिस ने चारों युवकों के खिलाफ नाम से केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

उत्तराखंड में रोकी गई केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की यात्रा, जानिए वजह

Voice of Panipat

पानीपत से पकड़ा आरोपी, आरोपी इसलिए बन गया था Bike चोर, पढ़िए जरूर

Voice of Panipat

लड़की बनकर नाबालिग को कर रहा था ब्लैकमेल, मोबाइल में मिली तस्वीरें और वीडियो.

Voice of Panipat