34.3 C
Panipat
September 18, 2026
Voice Of Panipat
EditorialIndia NewsINFORMATIVEWEATHER

Kal Ka Mousam : हरियाणा-पंजाब समेत 14 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, देखें कल का मौसम पूर्वानुमान

Kal ka Mousam 19 september : हरियाणा राजस्थान पंजाब समेत देश के दर्जभर राज्यों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। बता दे की पिछले 24 घंटों में कई राज्यों में बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। वहीँ आने वाले 24 घंटे में IMD ने कई राज्यों के लिए तूफानी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

19 सितंबर को कैसा रहेगा देशभर में मौसम

मौसम विभाग के अनुसार कल यानी 19 सितंबर को यूपी, बिहार समेत 14 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक की स्पीड से तूफानी हवा चलने की चेतावनी है। वहीँ लगातार बारिश की गतिविधियों से उत्तर भारत में ठंढ का कहर देखने को मिलेगा। रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार उत्तरी आंतरिक तमिलनाडु और उसके आस-पास के इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। 19 सितंबर, 2026 के आसपास पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए स्थितियां अनुकूल हो रही हैं।

देश के 14 राज्यों में बारिश-आंधी की चेतावनी

पिछले कुछ दिनों से मौसम में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। वहीँ IMD के ताज अपडेट के अनुसार शनिवार को 14 राज्यों में मौसम खराब रहने वाला है।

इसी के चलते पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान तेज हवाएं देखने को मिल सकती है। बेमौसम की बारिश से किसानों की चिंता बढ़ सकती है

हरियाणा-पंजाब में कल मौसम कैसा रहेगा

हरियाणा-पंजाब के कई जिलों में अगले दो दिनों तक मौसम खराब रहने वाला है। बता दे की कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश देखने को मिल सकती है। मुख्यतौर पर कपूरथला, होशियारपुर, गुरदासपुर, अमृतसर, बठिंडा, चंडीगढ़, लुधियाना, फरीदकोट, फिरोजपुर और संगरूर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। हरियाणा के सिरसा, हिसार तक मौसम में बदलाव नजर आ सकता है। वहीँ कल से ज्यादातर जिलों में अब मौसम साफ़ होता हुआ नजर आएगा।

राजस्थान में कल मौसम कैसा रहेगा

राजस्थानके कई जिलों में कल हलकी बारिश देखने को मिल सकती है। IMD के ताजा अपडेट के अनुसार कल खासतौर पर बारां, झालावाड़, बाड़मेर, बीकानेर, जयपुर, कोटा, उदयपुर, चुरू, अजमेर, भरतपुर, जैसलमेर, जालौर और अलवर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान अच्छी खासी स्पीड से हवाएं भी देखने को मिलेगी

Related posts

3 राज्यों में 15 राज्यसभा सीटों पर वोटिंग आज

Voice of Panipat

संयुक्त किसान मोर्चा ने किया ऐलान,16 फरवरी को भारत बंद

Voice of Panipat

Breaking:- 50 रुपए महंगा हो गया घरेलू गैस सिलेंडर

Voice of Panipat

Leave a Comment