28.1 C
Panipat
September 12, 2026
Voice Of Panipat
Haryana PoliticsPolitics

तीसरे दिन भी कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक जारी, टिकटों पर हो रहा मंथन

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)
कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक तीसरे दिन भी जारी है। बैठक में सीटों पर मंथन हो रहा है। इसमें स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य मधुसूदन मिस्त्री, देवेंद्र यादव, दीपा दासमुंशी, कुमारी सैलजा और भूपेंद्र हुड़्डा मौजूद हैं। बैठक 11 बजे शुरू हुई थी। टिकटों की घोषणा 1 सितंबर को हो सकती है।


वहीं रविवार को भी स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक 11 घंटे तक चली थी, जिसमें रणनीति बनाई गई थी। सभी 90 सीटों में से 50 में अब एक-एक और 40 सीटों पर अब 3-3 नाम रह गए हैं। मंगलवार 1 अक्टूबर को स्क्रीनिंग कमेटी ने जिन उम्मीदवारों की सूची तय की है, उसे केंद्रीय चुनाव समिति के समक्ष रखा जाएगा।


बैठक के बाद राज्य चुनाव समिति की चेयरपर्सन एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने एक बार फिर साफ किया कि सिफारिशी की बजाय जमीनी स्तर पर मजबूत उम्मीदवारों को ही मैदान में उतारा जाएगा। हरियाणा बचाओ, कांग्रेस लाओ के नारे पर ही कांग्रेस विधानसभा चुनाव में उतरने जा रही है।
TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज दिल्ली दौरे पर, केंद्रीय नेताओं से करेंगे मुलाकात

Voice of Panipat

HARYANA: BJP को एक और बड़ा झटका, चेयरमैन रमेश बेटरीवाल ने छोड़ी पार्टी, बोले-तत्काल प्रभाव से स्वीकार करे इस्तीफा

Voice of Panipat

हरियाणा बीजेपी ने संगठन में किया विस्तार, देखिए पूरी लिस्ट

Voice of Panipat