20.9 C
Panipat
September 26, 2026
Voice Of Panipat
HaryanaHaryana NewsWEATHER

हरियाणा के इन 12 जिलों में होगी बारिश, देखें आज कैसा रहेगा मौसम ?

हरियाणा के इन 12 जिलों में होगी बारिश, देखें आज कैसा रहेगा मौसम ?

हरियाणा के कई जिलों में लगातार झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज बुधवार को भी बारिश की संभावना जताई है। प्रदेश के कई हिस्सों में आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

आज इन जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग ने आज बुधवार को 12 जिलों महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, चरखी दादरी और भिवानी में बारिश की संभावना जताई है। इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है। वहीं प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बादल छाए रह सकते है।

मानसून फिर पकड़ेगा रफ्तार

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में दो दिन आज और कल मानसून की गतिविधियां कम देखने को मिलेगी। इस कारण हल्की बारिश होने के आसार है। वहीं कुछ इलाकों में बादल छाए रहेंगे। इससे मौसम थोड़ा उमस भरा रह सकता है। लेकिन इसके बाद मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। 14 अगस्त को एक बार फिर मानसून रफ्तार पकड़ेगा और कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं 15 अगस्त को भी कुछ इलाकों में तेज बारिश हो सकती है।

Related posts

पानीपत से दुखद खबर:- नगर निगम पार्षद शिवकुमार शर्मा का निधन

Voice of Panipat

जानलेवा हमला करने के मामले में 7वां आरोपित किया काबू

Voice of Panipat

एंटी नारकोटिक्स टीम ने मादक पदार्थ के 2 तस्करों को किया काबू, 500 ग्राम चरस समेत 14 हजार रूपये किये बरामद

Voice of Panipat