26.4 C
Panipat
October 1, 2026
Voice Of Panipat
WEATHER

अगले 24 घंटों के दौरान इन जिलों में फिर बरसेंगे बादल, जानें हरियाणा राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम

RAIN ALERT : हरियाणा राजस्थान में फिलहाल मानसून की वापसी हो चुकी है। वहीँ हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर बारिश शुरू हो गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले कुछ दिनों में एक नया सिस्टम एक्टिव होगा जिससे कई जिलों में बारिश के आसार बन रहे है।

अगले 24 घंटों के दौरान हिमाचल के कांगड़ा, बिलासपुर, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

बता दे की मानसून की स्थिति उत्तरी हरियाणा के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 1.5 किमी से 5.8 किमी तक बना हुआ है।

अगले कुछ दिनों में हिमाचल से मानसून के हटने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र, शिमला के अनुसार, दो से तीन दिनों में हिमाचल से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हो गई हैं। मानसून 30 जून को राज्य में आया और लगभग 93 दिनों तक सक्रिय रहा।

हिरयाणा राजस्थान में अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने के आसार है जिससे प्रदेश में तापमान की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। वहीँ रात के समय में लोगों को ठंढ का एहसास होने वाला है। बता दे की इस बार इन दोनों प्रदेशों में मानसून की बारिश में कमी आने वाली है।

Related posts

kal ka mousam : मानसून की दोबारा होगी वापसी, हरियाणा समेत देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम?

Sahab Ram

कल का मौसम: हरियाणा- पंजाब समेत 24 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, देखें कल का मौसम पूर्वानुमान

Sahab Ram

Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय होगा मानसून, जानें कब होगी झमाझम बारिश ?

Sahab Ram

Leave a Comment