23.6 C
Panipat
October 1, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsBusiness

LPG Price Hike: त्योहारी सीजन में करोड़ों लोगों को बड़ा झटका! सिलेंडर के दाम ₹71.50 तक बढ़े, देखें नए रेट

LPG Price on October 1: आज नए महीने के पहले दिन आमजन के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की सरकार ने लगातार दूसरे महीने कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में भारी इजाफा किया है। त्योहारी सीजन से पहले आज लोगों को बड़ा झटका दिया है। 1 अक्टूबर को होने वाले बड़े बदलावों में से आमजन पर इसका असर देखने को मिलेगा।

पटना में सबसे अधिक महंगा हुआ सिलेंडर

दिल्ली में आज से कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 62.50 रुपये महंगा हुआ है। वहीँ पिछले महीने सितंबर में दिल्ली में 19 किलोग्राम का कमर्शियल सिलेंडर 9.50 रुपये बढ़कर 2747.50 रुपये हो गया था। आज यानी 1 अक्टूबर को सोने की कीमत 62.50 रुपये बढ़कर 2810 रुपये हो गई है। वहीं, पटना में यह सिलेंडर 71.50 रुपये महंगा हो गया है।

वहीं, लेह से कन्याकुमारी और अहमदाबाद से लेकर पूर्वोत्तर राज्यों तक 19 किलो एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। हालांकि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

इंडियन ऑयल पर दिए गए नए रेट के मुताबिक चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर अब 2983 रुपये हो गया है।

सितंबर में यह 2916.50 रुपये था। यहां घरेलू सिलेंडर की कीमत 957.5 रुपये है।

मुंबई में कमर्शियल की कीमत 63 रुपये बढ़कर 2,701 रुपये से 2,764 रुपये हो गई है। घरेलू इकाई वर्तमान में 941.5 रुपये है।

अहमदाबाद में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत अब 2831.50 रुपये है, जबकि घरेलू सिलेंडर की कीमत 949 रुपये तय की गई है।

अरुणाचल प्रदेश के तवांग में 19 किलोग्राम के सिलेंडर की कीमत बढ़कर 3073.50 रुपये हो गई है।

लेह में आज भी सबसे महंगा एलपीजी सिलेंडर सबसे महंगा है। यहां घरेलू रसोई गैस की कीमत 1179 रुपये है।

जबकि, कमर्शियल सिलेंडर अब 3385.5 रुपये के बजाय 3450 रुपये में उपलब्ध होगा।

कमर्शियल वाहनों की कीमत में 64.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

भोपाल में घरेलू सिलेंडर की कीमत 947.50 रुपये है, जबकि वाणिज्यिक सिलेंडर की कीमत 2,755.50 रुपये से बढ़कर 2815 रुपये हो गई है।
बता दे की सरकार द्वारा घरेलू सिलेंडर महंगा नहीं हुआ है परन्तु वाणिज्यिक सिलेंडर बढ़ने से आमजन पर भोझ बढ़ने वाला है। क्योंकि खाने से लेकर अन्य समानों की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

Related posts

PANIPAT रोडवेज डिपो ने भैया दूज के त्योहार को लेकर की तैयारी, इन रूटों पर जाएंगी ज्यादा बसें

Voice of Panipat

पानीपत में नाबालिग लड़की प्रेमी संग हुई फरार

Voice of Panipat

HARYANA:- करनाल में चलती मालगाड़ी से कंटेनर गिरें, सभी एक्सप्रेस ट्रेनों के रुट डायवर्ट

Voice of Panipat

Leave a Comment