34.1 C
Panipat
October 7, 2026
Voice Of Panipat
Uncategorized

ऑटो चालक ने पहले युवती को पीटकर किया अधमरा, फिर किया रेप, केस दर्ज

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- DELHI से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। मामला दिल्ली के सरिता विहार इलाके का है जहां पर सवारी लेने के बहाने एक युवती का अपहरण कर ऑटो चालक ने युवती के साथ बेरहमी से मारपीट की। आरोपी ने युवती को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया और उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले में आईपीसी (IPC) की धारा 376/365/356/323 के तहत केस दर्ज किया है।

पुलिस ने इस मामले में सरिता विहार थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक युवती ने आरोप लगाया है कि ऑटो चालक ने शाहीनबाग मेट्रो स्टेशन से घर छोड़ने के लिए बैठाया था। बाद में आरोपी ऑटो चालक युवती को सुनसान जगह पर ले गया। रेप करने की कोशिश की। युवती ने जब घटना का विरोध किया तो ऑटो चालक ने उसे पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। इस हालत में उसके साथ रेप किया। इसके बाद, वह युवती का मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया। पुलिस को जब वारदात की जानकारी मिली, तो सीनियर अफसरों के हांथ-पांव फूल गए। आरोपी को पकड़ने के लिए आनन-फानन में पुलिसकर्मियों की टीम लगाई गई। साथ ही, युवती के बयान के आधार पर सभी ऑटो चालकों का प्रोफ़ाइल चेक किया गया।

जानकारी के अनुसार आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता देें कि इस वारदात को 23 नवंबर की रात को अंजाम दिया गया था। बताया जा रहा है कि आरोपी 2010 में दिल्ली आया था और यहां आकर ऑटो चालक का काम करने लगा था वहीं ये भी जानकारी मिली है कि आरोपी ऑटो चालक शादीशुदा है व 2 बेटियां भी हैं। फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है।  

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

These 5 Simple TECHNOLOGY Tricks Will Pump Up Your Sales Almost Instantly

Voice of Panipat

ट्विटर पर सबसे बड़ा हैकिंग हमला, ओबामा समेत कई बड़े लोगों के अकाउंट हैक

Voice of Panipat

विधानसभा प्रभारियों की हुई नियुक्ति, देखिए पुरी लिस्ट

Voice of Panipat