33.2 C
Panipat
October 9, 2026
Voice Of Panipat
Uncategorized

पति ने पत्नी की हत्या कर जलाया था शव, ऐसे हुआ खुलासा

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- हरियाणा के नूंह जिले के तावडू उपमंडल के अंतर्गत नोरंगपुर रोड पर डिंगरहेड़ी केएमपी पुल के नजदीक गत 24 मार्च को जली हुई अवस्था में मिले एक महिला के शव के मामले में जिले की सीआईए पुलिस ने खुलासा किया है। ब्लाइंड मर्डर को सुलझाने में सीआईए तावडू इंचार्ज इंसपेक्टर सुरेंद्र सिंह की जमकर सराहना हो रही है। मामले में मुख्य आरोपी मृतक महिला का पति ही निकला है।

सुरेंद्र सिंह डीएसपी तावडू ने बताया कि अपराध जांच शाखा प्रभारी प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र सिद्धू के मुताबिक जांच टीम को रविवार को सूचना मिली कि गत मार्च माह में केएमपी डिंगरहेड़ी पुल के नजदीक जली हुई अवस्था में मिले महिला के शव मामले में उसका पति ही हत्या का आरोपी है, जो फिलहाल गांव जोरासी में मौजूद है। सूचना के बाद पुलिस ने एक टीम गठित कर गुप्तचर बताए गए स्थान पर दबिश दी। जहां से पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान गांव मेवली जिला नूंह निवासी राजू पुत्र महाजन बताई. डीएसपी से प्राप्त जानकारी के मुताबिक 24 मार्च 2021 को डिगंरहेड़ी केएमपी पुल के पास एक जली हुई हालत में नाम पता नामालूम महिला का शव मिला था, जो लगभग 90 प्रतिशत जला हुआ था। मृतका के हाथ व पैर ही जलने से बचे हुये थे। जिसके संबंध में तावडू सदर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।

उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश के मुताबिक मामले में एसआईटी गठित की हुई थी। जिसके इंचार्ज प्रभारी अपराध जांच शाखा तावडू निरीक्षक सुरेन्द्र सिद्धू थे। जिन्होंने तकनीकी माध्यम से जांच करते हुए मृतक महिला सोनू देवी उर्फ फुलपरी पुत्री नूनूलाल निवासी भालीपुर थाना गरपुरा समस्तीपुर बिहार पहचान की। वहीं इस मामले में रविवार को तावडू के गांव जोरासी से मृतका के पति राजू पुत्र महाजन निवासी मेवली जिला नूंह को गुप्त सूचना के आधार पर जौरासी गांव से गिरफ्तार कर मर्डर की वारदात का पर्दाफाश किया। मामले में आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

3 Simple Tips For Using Sports To Get Ahead Your Competition

Voice of Panipat

युवक के शव को नहर से निकालते समय फिसलकर गिरा SI (एसआई), हुई मौत

Voice of Panipat

दुकानदार की पीटाई की वायरल वीडियो की क्या है सच्चाई, DSP ने बताई ये बात

Voice of Panipat