27.7 C
Panipat
September 30, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeLatest NewsPanipatPanipat CrimePANIPAT NEWS

परिवार वाले सोते रह गए,और चोर समान लेकर फरार हो गए

वोइस ऑफ पानीपत ( हिमांशी चावला)
पानीपत के गांव जालपाड़ में चोरो ने एक ऐसे घर में चोरी की जिसमे 11 लोग मौजूद थे…बताया जा रहा है कि परिवार सोता रह गया और चोर सामान लेकर फरार हो गए…परिवार वालो को कानोकान खबर तक नही हुई।अगले दिन सुबह जैसे ही परिवार वाले नीचे आए तो उन्होने अंदर जाकर देखा कि घर का सभी सामान फैला हुआ हैं…जैसे ही उन्होने अलमारी और लॉ्कर देखे तो पता चला कि लाखो रुपये के साथ सोने व चाँदी और मोबाइल फोन भी चोरी किया गया है।इतना ही नहीं मंदिर मे स्थापित कान्हा जी कि मूर्ती भी चोरी की गई हैं….बताया जा रहा है कि ये घटना सीसीटीवी कैमरे मे रिकोर्ड हो गई है…और इसी के जरिए पुलिस ने भी जांच शुरु कर दी है…..

सीसीटीवी में रिकोर्ड हुए चोर ( AI GENERATED)


पुलिस की पूछताछ के दौरान पीडि़त विकास ने बताया की वो पेशे से खेतीबाड़ी का काम करता हैं…..ये भी बताया कि रोजाना की तरह गर्मी के कारण सभी परिवार वाले रोजाना आंगन और छत पर सोते थे….चोरी के वक्त घर में छोटो और बड़ो को मिलाकर घर मे 11 लोग मौजूद थे….और सभी गहरी नींद मे सो रहे थे….
चोरो ने इसी बात का फायदा उठाया और दबे पाव घर मे घुसकर वारदात को अंजाम दिया । वारदात के बाद जब परिवार और आसपास के लोगो ने लगे सीसीटीवी कैमरो के जरिए वहाँ पर छानबीन शुरु की तो उसके अंदर 2 संदीग्ध चोर नजर आए…बताया जा रहा है कि एक बाइक पर 2 चोर सवार होकर आए। एक चोर बाइक शुरु कर वही पर रहा और दूसरा चोर घर की दिवार कुदकर या दरवाजे से कुदकर अंदर गया और कुछ ही मिनट में चोरी करके बाहर भी आ गया।फिल्हाल इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

PANIPAT:-25 हजार का इनामी अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार

Voice of Panipat

बच्चे को बुलाने गई महिला, फिसला पैर… ओर

Voice of Panipat

9 अगस्त से हरियाणा में होंगे देशभक्ति कार्यक्रम , CM सैनी का बड़ा ऐलान !

Voice of Panipat