IPS Jaya Sharma Success Story : हरियाणा के छोटे से गांव से निकली जया शर्मा का नाम आज इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। बता दें की इसके पीछे ख़ास वजह यह है कि पहले वह हरियाणा पुलिस में डीएसपी बनी और उसके बाद यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा करें करके 2024 बैच की आईपीएस अधिकारी भी बनी। चलिए जानते हैं तेज तर्रार जैन जी (ZEN G )आईपीएस जया शर्मा की कहानी के बारे में
IPS जया शर्मा कि जीवनी
जया शर्मा की कहानी उन लोगों के लिए प्रेरणादायक होगी जो बीच रास्ते में अपनी मंजिल से भटक जाते हैं। बता दें कि यूपीएससी भारत के अंदर सबसे कठिन परीक्षा में से एक मानी जाती है।

लेकिन जया शर्मा ने उसे भी आसान करके दिखा दिया और उन्होंने अपनी शुरुआती असफलताओं से कभी भी हार नहीं मानी। वह अपने लक्ष्य पर हमेषा अडिग रही और एक दिन वह मुकाम हासिल कर लिया जिसका उन्होंने छोटी उम्र में सपना देखा था। जया शर्मा ने अपने लिंक्डइन अकाउंट पर अपनी जानकारी को संझण करते हुए कहा कि यूपीएससी में दो बार प्रीलिम्स परीक्षा में असफलता मिलने के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी. उन्होंने अपनी कमियों को स्वीकार किया और उनमें सुधार किया.
हरियाणा के छोटे से गांव में जन्म
आपको जानकारी के लिए बता दें कि आईपीएस जया शर्मा का जन्म हरियाणा के एक छोटे से गांव बड़वा में 3 अप्रैल 1997 को में हुआ था।
उनके पिता प्रमोद शर्मा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में डीएफसी रहे हैं। वही माताजी नीतू शर्मा एक हाउसवाइफ थी। जया शर्मा की शुरुआती पढ़ाई हिसार जिले के विद्या देवी जिंदल स्कूल से हुई। इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से स्नातक की डिग्री कर ली और आईआईटी दिल्ली में स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की। इस दौरान उन्होंने एक रिसर्च प्रोजेक्ट पर भी काम किया था।
UPSC में 248वीं रेंक

जया शर्मा 2024 बैच की आईपीएस अधिकारी है और उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2023 में दी थी जिसके अंदर उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 248वीं प्राप्त की थी
खास बात यह है कि जब उनका यूपीएससी का रिजल्ट आया उसे समय वह हरियाणा में अंडर ट्रेनिंग डीएसपी (DSP ) के पद पर तैनात थी क्योंकि उन्होंने सबसे पहले हरियाणा लोक सेवा आयोग की परीक्षा में आठवीं रैंक हासिल की थी इसके बाद उन्हें डीएसपी का पद मिला था

