30.6 C
Panipat
August 16, 2026
Voice Of Panipat
India News

Bank Holiday: अगस्त में 7 दिन बंद रहेंगे बैंक, फटाफट निपटा लें जरूरी काम

Bank Holiday: अगर आपको भी बैंक से जुड़ा कोई काम करवाना है तो ये खबर आपके लिए बेहद अहम है। अगस्त का महीना आधा बीत चुका है। लेकिन अभी 16 अगस्त से 31 अगस्त के बीच 7 दिन बैंकों की छुट्टी रहने वाली है। इस दौरान देश के अलग- अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट…

देशभर में आज 16 अगस्त को सभी बैंकों में रविवार की छुट्टी है। वहीं अब अगले 15 दिनों में अलग- अलग राज्यों में त्यौहारों और रविवार की छुट्टी रहेगी।

16 अगस्त 2026: आज रविवार के चलते पूरे देश के बैंको में साप्ताहिक अवकाश रहेगा।

22 अगस्त 2026 को चौथे शनिवार के कारण सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक बंद रहेंगे।

23 अगस्त 2026 को रविवार है। पूरे देश में साप्ताहिक अवकाश होगा।

28 अगस्त 2026 को पहला ओणम है। इस वजह से केरल में बैंक बंद रहेंगे।

29 अगस्त 2026 को थिरूओणम के चलते केरल में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

30 अगस्त 2026 को सभी बैंको में रविवार की छुट्टी रहेगी।

31 अगस्त 2026 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और अवनी अविट्टम है। इसके चलते उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा और राजस्थान समेत कई राज्यों में बैंको की छुट्टी रहेगी।

बता दें कि ओणम का त्यौहार दक्षिण भारत में मनाया जाता है। इस वजह से केरल में बैंको की छुट्टी की गई है। लेकिन इस दौरान देश के बाकी हिस्सों में बैंक सामान्य रूप से काम करेंगे।

बैंको की छुट्टी के दौरान ग्राहक डिजिटल और ऑनलाइन सेवाएं जैसे- नेट बैकिंग का इस्तेमाल कर सकते है। ऑनलाइन सेवाएं हर समय चालू रहेंगी।        

Related posts

HARYANA:- अयोध्या जाने वाले भक्तों के लिए खुशखबरी, इस महीने शुरू होगी पहली Flight

Voice of Panipat

3 नए क्रिमिनल विधेयक लोकसभा मे पास, नाबालिग बच्चियो से गलत काम और मॉबलिंचिंग पर फां*सी की सजा, राजद्रोह कानून खत्म, पढ़िए पूरी खबर

Voice of Panipat

नए DGP के आते ही फेरबदल, हरियाणा में बदले गए 20 IPS

Voice of Panipat

Leave a Comment