33.9 C
Panipat
September 30, 2026
Voice Of Panipat
India News

Gold- Silver Price: आज कितना महंगा हुआ सोना और चांदी, यहां देखें लेटेस्ट रेट

Gold- Silver Price: आज कितना महंगा हुआ सोना और चांदी, यहां देखें लेटेस्ट रेट

Gold- Silver Price: देशभर में सोने- चांदी की कीमतों में लगातार उतार- चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोने की कीमतें अभी भी 1.50 लाख के पार है। वहीं चांदी के भाव में भी दिन ब दिन बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। आज 16 अगस्त 2026 को देश के ज्यादातर शहरों में सोने का लेटेस्ट रेट 1 लाख 53 हजार के आसपास है।

आज साप्ताहिक अवकाश होने के कारण घरेलू वायदा बाजार मल्टी कमेडिटी एक्सचेंज (MCX) में ट्रेडिंग बंद है। हालांकि बीते शनिवार को सोने की कीमतों में मामूली गिरावट देखने को मिली थी। शनिवार सुबह तक मुंबई और कई शहरों में सोने का भाव 1 लाख 52 हजार के आसपास था। लेकिन देर रात इसमें बढ़ोतरी देखने को मिली। आज भारत के प्रमुख शहरों में सोने का ताजा भाव क्या है, इसकी पूरी जानकारी यहां दी गई है।

प्रमुख शहरों में सोने का भाव

राजधानी दिल्ली में आज 16 अगस्त को 24 कैरेट सोने का भाव 1,53,040रुपये प्रति 10 ग्राम है।

वहीं चेन्नई, लखनऊ और जयपुर में भी आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 53 हजार के आसपास है।

मुंबई, कोलकाता और हैदराबाद में सोने की कीमतों में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है। यहां आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,52,890 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

बेंगलुरू, अहमदाबाद और पटना में आज 24 कैरेट सोने का रेट 1,52,940 रुपये प्रति 10 ग्राम है। हालांकि अलग- अलग शहरों में GST (3%) और ज्वैलर्स के मेकिंग चार्ज के आधार पर अंतिम खरीदारी मूल्य में थोड़ा अंतर हो सकता है।

चांदी भी हुआ महंगा

देशभर में लगातार सोने की कीमते बढ़ती जा रही है। पिछले एक हफ्ते में भाव में काफी उछाल देखने को मिला। अलग- अलग शहरों में एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 3,490 रुपये तक बढ़ी है।

वहीं चांदी की बात करें तो आज 16 अगस्त को 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 2,50,000 रुपये है। सोने की तरह चांदी भी वीकली बेसिस पर महंगी हुई है। एक हप्ते में चांदी का भाव लगभग 5 हजार रुपये बढ़ा है।    

Related posts

जम्मू कश्मीर में सेना के चार जवानों की हुई मौत, CISF जवान ने अपने ही साथियों पर बरसाई गोलियां

Sahab Ram

Haryana:- CET परिक्षा देने वाले छात्रों के लिए खुशखबरी, इसी हफ्ते खुलेगा सुधार पोर्टल

Voice of Panipat

HARYANA में ग्रुप-D एग्जाम देने वालों को राहत, 2 दिन रोडवेज में कर सकेंगे फ्री सफर

Voice of Panipat