27.8 C
Panipat
September 25, 2026
Voice Of Panipat
Haryana

Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में तेज हवाओं के साथ होगी भारी बारिश, अलर्ट हुआ जारी

Haryana Weather: हरियाणा में मानसूनी गतिविधियों में आज से कुछ कमी देखने को मिल सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, प्रदेश के उत्तरी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में मानसून सक्रिय रहेगा, जिसके चलते कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी हरियाणा में मानसून की रफ्तार अपेक्षाकृत धीमी रहने के आसार हैं। यहां कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।

6 जिलों में यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तरी और उत्तर-पूर्वी हरियाणा के पंचकूला, जींद, पानीपत, यमुनानगर, करनाल और सोनीपत में यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों के अधिकांश हिस्सों में तेज हवाओं के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

बारिश के दौरान कुछ क्षेत्रों में जलभराव और यातायात प्रभावित होने जैसी स्थिति भी बन सकती है। लोगों को मौसम खराब होने की स्थिति में अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

इन जिलों में भी बारिश के आसार

मध्य और दक्षिण-पूर्वी हरियाणा के अंबाला, कुरुक्षेत्र, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह में भी मौसम बदलने की संभावना है। इन जिलों में रुक-रुककर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

वहीं, पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में मानसून की गतिविधियां कमजोर रहने की संभावना है। इन क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है।

Related posts

अगर आप यूरिक एसिड से परेशान है तो अपनाएं ये तरीका

Voice of Panipat

हरियाणा रोडवेज से सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, दिल्ली के लिए शुरू हुई बस सेवा

Sahab Ram

हरियाणा आएगे पीएम मोदी, रावली ग्रीन प्रोजेक्ट का करेंगे शुभारंभ

Voice of Panipat