24.4 C
Panipat
September 27, 2026
Voice Of Panipat
Haryana

हरियाणा रोडवेज से सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, दिल्ली के लिए शुरू हुई बस सेवा

हरियाणा रोडवेज से सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, दिल्ली के लिए शुरू हुई बस सेवा

हरियाणा रो़डवेज में सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा राज्य परिवहन भिवानी डिपो ने सीकर से दिल्ली के लिए बस सेवा शुरू कर दी है। अब सीकर, झुंझुनू, लोहारू, भिवानी और रोहतक के यात्रियों को दिल्ली के लिए सीधी बस सुविधा मिलेगी।

यहां देखें बस का समय और रूट…

हरियाणा रोडवेज की बस सीकर से नवलगढ़, झुंझुनू, लोहारू, जुई, भिवानी, रोहतक, बहादुरगढ़, होते हुए दिल्ली जाएगी। ऐसे में हरियाणा से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को काफी सुविधा होगी।

सीकर से दिल्ली जाने का समय:
सीकर — दोपहर 1:30 बजे
झुंझुनू — दोपहर 3:30 बजे
लोहारू — शाम 5:50 बजे (दिल्ली के लिए आखिरी बस)
भिवानी — रात 7:40 बजे (दिल्ली के लिए आखिरी बस)
रोहतक — रात 9:00 बजे

दिल्ली से वापसी का समय:
दिल्ली — सुबह 3:20 बजे
रोहतक — सुबह 5:20 बजे
भिवानी — सुबह 7:30 बजे
लोहारू — सुबह 9:00 बजे

Related posts

हरियाणा का छोरा चढ़ेगा सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस पर, फहराएगा  चोटी पर तिरंगा

Voice of Panipat

गुरुग्राम में चौड़ी होंगी सड़कें, एचएसवीपी ने की जमीन अधिग्रहण की तैयारी

Sahab Ram

नौकरी लगवाने के नाम पर ठगे 38 लाख, पढिये पूरा मामला.

Voice of Panipat