36.1 C
Panipat
August 16, 2026
Voice Of Panipat
Haryana

हरियाणा के इन 5 शहरों में लोगों से मास्क लगाने की अपील, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी, जानिये क्या है वजह ?

People in these 5 cities of Haryana urged to wear masks

हरियाणा के फतेहाबाद समेत पांच शहरों में पिछले 11 दिनों से सफाई व्यवस्था ठप होने के कारण संक्रमण और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। सड़कों, बाजारों और रिहायशी इलाकों के बाहर करीब 1210 टन कचरा जमा हो चुका है। हालात को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है और लोगों को मास्क लगाकर घर से बाहर निकलने की एडवाइजरी दी गई है। haryana News

18 अगस्त तक बढ़ी सफाई कर्मियों की हड़ताल

सफाई यूनियन ने अपनी हड़ताल को अब 18 अगस्त तक बढ़ा दिया है। ऐसे में आने वाले दिनों में कचरे की समस्या और गंभीर होने की आशंका है। फतेहाबाद, जाखल, भूना, टोहाना और रतिया में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। कचरे से उठ रही दुर्गंध और गंदगी के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों को आशंका है कि यदि जल्द सफाई नहीं हुई तो डेंगू, मलेरिया, डायरिया और अन्य संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ सकता है।

शहरवासी बोले- टैक्स और कूड़ा उठाने का चार्ज दे रहे, फिर सफाई क्यों नहीं?

स्थानीय लोगों का कहना है कि घरों से निकलने वाला कचरा रखने के लिए अब जगह नहीं बची है। मजबूरी में लोगों को डंपिंग प्वाइंट पर कूड़ा डालना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब लोग टैक्स और कूड़ा उठाने का चार्ज दे रहे हैं तो नगर परिषद और नगरपालिकाओं को सफाई व्यवस्था बनाए रखनी चाहिए। लोगों का आरोप है कि नगर परिषद और नगरपालिका इस व्यवस्था को संभालने में विफल साबित हुई हैं।
शहरवासियों ने प्रशासन से सफाई व्यवस्था जल्द बहाल करने और सड़कों व रिहायशी इलाकों में जमा कचरे का तत्काल उठान कराने की मांग की है।

महामारी रोग विशेषज्ञ ने दी मास्क लगाने की सलाह

जिला महामारी रोग विशेषज्ञ विष्णु मित्तल ने कहा कि कचरा काफी फैल चुका है और इससे बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने लोगों को सावधानी बरतने और मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है। सफाई कर्मियों की हड़ताल 18 अगस्त तक जारी रहने के कारण प्रशासन के सामने कचरे के निस्तारण की बड़ी चुनौती है। यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है।

Related posts

सोना खरीदने की कर रहे है तैयारी, तो ये खबर आपके लिए

Voice of Panipat

दुल्हन गोलीकांड का मुख्य आरोपी साहिल गिरफ्तार, 4 बजे तक रहेंगे बाजार बंद

Voice of Panipat

महंगाई और ब्याज दरों पर बड़ा फैसला: RBI की बैठक शुरू, 5 अगस्त को आएगा रिजल्ट

Voice of Panipat

Leave a Comment