27.6 C
Panipat
September 28, 2026
Voice Of Panipat
PANIPAT NEWS

पानीपत में ढाबे से नकदी चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 2500 रूपए व वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद

PANIPAT NEWS

Panipat News: पानीपत जिले में सीआईए टू पुलिस टीम ने काबड़ी रोड स्थित ढाबे से नकदी चोरी करने वाले तीन आरोपियों को रविवार शाम टीडीआई के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान सचिन उर्फ छोटू निवासी बड़ी हाल अनाज मंडी गन्नौर, सिंटू व रविदास उर्फ सानू निवासी गंगाराम कॉलोनी के रूप में हुई है।

सीआईए टू प्रभारी सब इंस्पेक्टर अनिल ने बताया कि उनकी टीम को रविवार शाम गश्त के दौरान गुप्त सूचना प्राप्त हुई की तीन संदिग्ध युवक एक बाइक पर सवार होकर टीडीआई के पास किसी वारदात की फिराक में घूम रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर तीनों युवकों को काबू किया। पूछताछ करने पर आरोपियों ने काबड़ी रोड स्थित अन्नू ढाबे से गल्ले से 10 हजार रुपए चोरी करने की वारदात को स्वीकार किया। चोरी की वारदात बारे थाना पुराना औदयोगिक में सचिन वर्मा पुत्र सतीश निवासी हरिनगर की शिकायत पर अभियोग दर्ज है। आरोपियों की पहचान संचिन उर्फ छोटू पुत्र कृष्णलाल निवासी बड़ी हाल अनाज मंडी गन्नौर, सिंटू पुत्र शिव शंकर व रविदास उर्फ सानू निवासी गंगाराम कॉलोनी के रूप में हुई है।

पूछताछ में खुलासा हुआ तीनों आरोपी नशे के आदी हैं और नशे की पूर्ति के लिए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। वारदात के समय आरोपी सिंटू व रविदास ढाबे के बाहर बाइक स्टार्ट रखकर निगरानी कर रहे थे तथा आरोपी सचिन ढाबे के अंदर से गल्ले से रुपए चोरी कर भागा और तीनों बाइक पर बैठकर फरार हो गए थे।

आरोपियों ने चोरी की नकदी में से ज्यादातर पैसे खर्च कर दिए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बचे 2500 रूपए व वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद कर पूछताछ के बाद सोमवार को तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।

आरोपी सचिन व सिंटू का पहले भी आपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। दोनों पर चोरी के 2-2 मामले दर्ज हैं और दोनों करीब डेढ़ माह पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आए थे।

यह है मामला

थाना पुराना औद्योगिक में सचिन वर्मा पुत्र सतीश निवासी हरिनगर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि काबड़ी रोड पर उनका ‘अन्नू’ नाम से ढाबा है। 20 सितंबर को दोपहर बाद करीब 2:15 बजे वे और उनकी पत्नी ढाबे पर बैठे थे। तभी एक अज्ञात युवक आया और गल्ला खोलकर पैसे निकालकर भाग लिया । उन दोनों ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की और उसके पीछे दौड़े। आरोपी पीछे से एक बाइक पर आए अपने दो साथियों के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गया। आरोपी गल्ले से 10 हजार रुपए की नकदी चोरी कर ले गए। थाना पुराना औद्योगिक में सचिन की शिकायत पर बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच तथा आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Related posts

किसान आंदोलन का पांचवां दिन, हरियाणा में आज निकाला जाएंगा ट्रैक्टर मार्च

Voice of Panipat

युवक की जेब काटकर चुराया था पर्स, आरोपी पुलिस की गिरफ्त मेें

Voice of Panipat

सोना- चांदी खरीदने वालों को बड़ा झटका, 1.55 लाख पार पहुंची कीमतें

Sahab Ram

Leave a Comment