33.9 C
Panipat
September 30, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

रोहतक में मजबूत होगी ड्रेनेज व्यवस्था, 26 परियोजनाओं से गांवों को मिलेगा जलभराव से छुटकारा

रोहतक में मजबूत होगी ड्रेनेज व्यवस्था

Rohtak New Project : रोहतक जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई व बाढ़ से बचाव से संबंधित नई सौगत मिली है। हरियाणा के सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों में जल निकासी व सिंचाई के लिए 26 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इससे रोहतक जिले के जो गांव बाढ़ से ग्रस्त है, उनको पानी निकासी की सुविधा मिली।

वहीं खेती के लिए सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध हो सकेगा। इन 26 परियोजनाओं पर 52 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। इनमें करीब 32.33 करोड़ रुपये की 20 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 19.65 करोड़ रुपये की छह परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इसमें रोहतक क्षेत्र में करीब 17.35 करोड़ रुपये तथा महम क्षेत्र में करीब 34.64 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाएं हैं।

सिंचाई मंत्री ने ग्रामीणों को दी यह सौगात

सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने गढ़ी सांपला-किलोई विधानसभा क्षेत्र में रोहतक जल सेवाएं मंडल की करीब 5.02 करोड़ रुपये से अधिक की चार परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इनमें जसिया में सरकारी कॉलेज से काहनी लिंक ड्रेन तक आरसीसी ट्रफ, आसन में जलभराव की निकासी के लिए भूमिगत आरसीसी पाइपलाइन एवं पंप हाउस तथा लाढ़ौत और कंसाला में जल निकासी पाइपलाइन के कार्य शामिल हैं।

रोहतक वाटर सर्विसेज मैकेनिकल डिवीजन के तहत करीब 3.12 करोड़ रुपये के चार पंपिंग कार्यों का भी उद्घाटन किया। इन कार्यों के माध्यम से पाकस्मा, सांपला-चुलियाना, भालौठ, किलोई, आसन, धामड़ तथा खरावड़ क्षेत्र में पंप, मोटर और पैनल संबंधी कार्यों को मजबूत किया गया है।

सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने करीब 4.60 करोड़ रुपये की दो नहरी परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी। इनमें बीसी पाल माइनर का पुनर्वास तथा 1-आर न्यू मोखरा माइनर की रीमॉडलिंग शामिल है। इसके अलावा काहनी लिंक ड्रेन और ड्रेन नंबर-8 पर वीआर पुलों के पुनर्निर्माण से संबंधित कार्य भी किए जाएंगे।

महम क्षेत्र में करीब 17.89 करोड़ रुपये की सात परियोजनाओं में भैणी सुरजन, भैणी चंद्रपाल और समैण के निचले क्षेत्रों से पानी निकालने के लिए भूमिगत पाइपलाइन बिछाने की परियोजना दी। इस पर करीब 9.10 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

समैण में 10 सबमर्सिबल पंपों के जरिए सौर ऊर्जा आधारित वर्टिकल ड्रेनेज पर 57.46 लाख, भैणी मातो में जल निकासी पाइपलाइन पर 1.46 करोड़, मोखरा खेड़ी की आबादी को बचाने के लिए मदीना लिंक ड्रेन पर आरसीसी सुरक्षा दीवार पर 1.96 करोड़ और महम ड्रेन पर रिटेनिंग वॉल के लिए करीब 3.68 करोड़ रुपये की परियोजनाएं भी शामिल हैं।

महम क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा के लिए 6.30 करोड़ के पांच पंपिंग कार्यों का भी लोकार्पण किया। इनमें सेमन, भैणी सुरजन, बहलबा और भैणी भैरो में नए पंप लगाने और मौजूदा पंपिंग व्यवस्था को मजबूत करने के काम शामिल हैं। भैणी भैरो की परियोजना पर अकेले 2.40 करोड़ खर्च किए गए हैं। महम में 10.45 करोड़ की दो परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इनमें 6.67 करोड़ से कथूरा माइनर की रीमॉडलिंग तथा विभिन्न स्थायी पंप हाउसों में पंप और मोटर लगाने के लिए करीब 3.78 करोड़ की परियोजना शामिल है।

Related posts

20 फरवरी को रामलीला मैदान में, दिल्ली के नए मुख्यमंत्री लेंगे शपथ !

Voice of Panipat

PANIPAT की बेटी शिवानी बनी SDM, मां आंगनबाड़ी वर्कर

Voice of Panipat

पानीपत से पकड़ा आरोपी, आरोपी इसलिए बन गया था Bike चोर, पढ़िए जरूर

Voice of Panipat

Leave a Comment