September 5, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCitiesHaryanaHaryana NewsIndia NewsINFORMATIVELatest News

नए गुरुग्राम में 2016 से अटका 6 लेन सड़क प्रोजेक्ट फिर शुरू..बढ़ेगी कनेक्टिविटी!

वॉयस ऑफ पानीपत (तमन्ना गोयल) – नए गुरुग्राम के लोगों के लिए एक राहत की खबर सामने आई है। 2016 से रुका हुआ एक सड़क प्रोजेक्ट अब आखिरकार आगे बढ़ने जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नए गुरुग्राम में 2.4 किमी लंबे संकरे रास्ते को 6-लेन कॉरिडोर में बदलने के लिए 29 करोड़ रुपये के प्रस्ताव की मंजूरी दे दी है और अगस्त के पहले हफ्ते में निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। यह कॉरिडोर 84-मीटर राइट ऑफ वे के भीतर बनाया जाएगा और मुख्य सड़क 9.9 मीटर चौड़ी होगी जिसके दोनों ओर 5.5 मीटर की सर्विस रोड होगी। निर्माण शुरू होने के पश्चात इस प्रोजेक्ट को पूरा करने की कुल समय सीमा लगभग 2 साल बताई गई है।

नए गुरुग्राम में 6-लेन प्रोजेक्ट

क्यों बनाया गया यह प्रोजेक्ट :-
दरअसल इसे 2016 में ही मुआवजा दे दिया गया था, लेकिन रास्ते में हुए अतिक्रमण और प्रशासनिक रुकावटों की वजह से प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ सका। इसके बाद हाई पावर्ड परचेज वर्कर्स कमेटी ने सोमवार देर रात हुई बैठक में इस प्रोजेक्ट को अंतिम हरी झंडी दे दी। अब अगले महीने से दोनों शहरों को एक वैकल्पिक रास्ता मिलेगा जिससे रोजाना एक लाख से ज्यादा वाहन गुजरेंगे। नए गुरुग्राम में बढ़ते शहरी विकास और यातायात दबाव को देखते हुए यह विकास महत्वपूर्ण माना जा रहा है जिससे दिल्ली – गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक कम हो जाएगा। यह सड़क दिल्ली – गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर नौरंगपुर और रामपुरा चौक के बीच स्थित है जो कि इस क्षेत्र की सबसे व्यस्त सड़कों में से एक है। यहां रोजाना लंबे ट्रैफिक जाम, अधिक यात्रा समय और सुरक्षा से संबंधित चिंताएं बनी रहती हैं। अब इस पूरे प्रोजेक्ट के तहत फुटपाथ, सेंट्रल मीडियन और जल निकासी इंफ्रास्ट्रक्चर का भी निर्माण किया जाएगा जिससे इस इलाके में जलभराव की समस्या का भी समाधान हो सकेगा। निर्माण पूरा होने के बाद चौड़ी सड़क से दक्षिण गुरुग्राम, दिल्ली एयरपोर्ट और आसपास के नए सेक्टर्स की कनेक्टिविटी में सुधार हो सकेगा। फिलहाल अभी सड़क काफी संकरी है और इसकी चौड़ाई घटने के पश्चात कुछ हिस्सों में महज 5 मीटर ही रह जाएगी और इसे 6-लेन कॉरिडोर के रूप में विकसित किया जाएगा ।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

चंडीगढ़-मनाली फोरलेन हाईवे आज साढ़े 3 घंटे रहेगा बंद, पढ़िए पूरी खबर

Voice of Panipat

CM मनोहर लाल की बड़ी घोषणा, किसानों को 75 प्रतिशत अनुदान पर दिए जाएंगे 70 हजार सोलर ट्यूबवेल कनेक्शन

Voice of Panipat

हरियाणा के स्कूलों का बदला समय, पढ़िए नया टाइम टेबल

Voice of Panipat