August 8, 2026
Voice Of Panipat
Haryana

Haryana News: हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग में नई नियुक्तियां, बंतो कटारिया बनीं अध्यक्ष

Haryana News: हरियाणा सरकार ने राज्य अनुसूचित जाति आयोग में नई नियुक्तियों को मंजूरी दे दी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और अंबाला से सांसद रहे स्वर्गीय रतनलाल कटारिया की धर्मपत्नी बंतो कटारिया को हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग की अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, रोहतक की पूर्व मेयर रेनू डाबला को आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

सरकार की ओर से दोनों नियुक्तियों के संबंध में आधिकारिक पत्र जारी कर दिया गया है। नियुक्तियों की सूचना संबंधित अधिकारियों को भी भेज दी गई है।

राज्यपाल की मंजूरी के बाद नियुक्तियां

बताया गया है कि दोनों नियुक्तियों को राज्यपाल की मंजूरी के बाद अंतिम रूप दिया गया है। नियुक्ति पत्र जारी होने के बाद बंतो कटारिया और रेनू डाबला को बधाई देने वालों का सिलसिला शुरू हो गया है। दोनों को फोन पर लगातार शुभकामनाएं मिल रही हैं।

Related posts

EPFO New Rule: वेबसाइट से हटेगी UAN सुविधा अब UMANG ऐप से होगा काम..

Voice of Panipat

स्कूल परिसर में पेड़ से लटका मिला चौकीदार का शव, शरीर पर चोट के भी मिले निशान, पढिए मामला

Voice of Panipat

HARYANA:- अब इस उम्र को पार कर चुके बच्चे भी दर्ज करवा सकेंगे बर्थ सर्टिफिकेट पर नाम

Voice of Panipat

Leave a Comment