September 25, 2026
Voice Of Panipat
Business

शुक्रवार सुबह फिर धड़ाम हुआ सोना; दिल्ली, जयपुर, लखनऊ समेत देश के बड़े शहरों में अब ये है 24K 22K गोल्ड का रेट

GOLD SILVER PRICE TODAY : सोने चांदी की कीमतों में आज शुक्रवार सुबह फिर गिरावट देखने को मिली है। बता दे कि इन धातुओं कि कीमतों में पुछले कुछ दिनों से उलटफेर जारी है। वहीँ पिछले चार दिनों से लगातार कम हो रही सोने-चांदी की कीमतों (gold silver rate) ने आम आदमी को कुछ राहत देने का काम किया है। इंडिया बुलियन एवं ज्वेलर्स संगठन की रिपोर्ट के अनुसार आज गुरुवार, 25 सितंबर को दोनों चमकीली धातुओं में गिरावट देखने को मिली है।

आज शुक्रवार को सोने की कीमतों में प्रति 10 ग्राम 1650 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। 24 कैरेट सोने की कीमतें (gold rate update) पिछले लगातार चार दिनों से हो रही गिरावट के चलते दिल्ली में आज 24K गोल्ड कि कीमत 152820 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। पिछले चार दिनों में सोने की कीमतों में लगभग 4 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है।

देश के बड़े शहरों में 22K और 24K गोल्ड का रेट

दिल्ली 140090 152820
मुंबई 139940 152670
अहमदाबाद 139990 152720
चेन्नई 139990 152720
कोलकाता 139940 152670
हैदराबाद 139940 152670
जयपुर 140090 152820
भोपाल 139990 152720
लखनऊ 140090 152820
चंडीगढ़ 140090 152820

शुक्रवार को चांदी का रेट

सोने के साथ साथ अब चांदी कि कीमतों में भी गिरावट देखने को मिल रही है। बता दे कि आज 25 सितंबर की सुबह चांदी लुढ़ककर 244900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानि कि स्पॉट सिल्वर की कीमत 63.60 डॉलर प्रति औंस है। बीते दो दिनों में सिल्वर कि कीमतों में 5 हजार से ज्यादा कि गिरावट देखने को मिली है।

Related posts

पेट्रोल डीजल की कीमतों में बड़ा इजाफा, बढ़ रहे दाम

Voice of Panipat

नवंबर में 17 दिन रहेंगे बैंक बंद, देखिए छुट्टियों की लिस्ट

Voice of Panipat

Gold Price Today: हरियाणा-राजस्थान से देशभर में आज फिर गिरी सोने की कीमतें, फटाफट चेक करें 22K और 24K गोल्ड का लेटेस्ट रेट

Sahab Ram

Leave a Comment