September 23, 2026
Voice Of Panipat
HaryanaHaryana News

Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में आज होगी जमकर बारिश, येलो अलर्ट जारी

Haryana Weather: हरियाणा में मानसूनी हवाओं की सक्रियता लगातार बनी हुई है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) के कृषि मौसम विज्ञान विभाग और भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD), चंडीगढ़ के अनुसार, रविवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

HAU के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, मानसून ट्रफ की अक्षीय रेखा की उत्तरी सीमा अनूपगढ़, दिल्ली, सीधी और दीघा से होती हुई उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। वहीं, पंजाब के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण भी सक्रिय है। इन मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से हरियाणा में मानसून की गतिविधियां तेज बनी रहने की संभावना है।

10 अगस्त तक सक्रिय रहेगा मानसून

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 10 अगस्त तक मानसूनी हवाएं सक्रिय रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि कुछ स्थानों पर तेज बारिश के साथ मूसलाधार बारिश भी होने की आशंका है। बारिश के साथ तेज हवाएं और गरज-चमक की गतिविधियां भी देखने को मिल सकती हैं।

पांच जिलों में येलो अलर्ट

रविवार को भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी और यमुनानगर में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में मौसम खराब रहने और कुछ स्थानों पर तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है।

इसके अलावा अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, हिसार, जींद, सिरसा, फतेहाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

Related posts

HARYANA:- तापमान पहुंचा 45 डिग्री के पास 14 जिलों में लू का अलर्ट 

Voice of Panipat

Weather Update: मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Sahab Ram

पत्नी ने पति की हत्या कर 2 दिन तक घर में रखी थी लाश, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान, ऐसे हुआ आरोपियों का खुलासा

Voice of Panipat