September 23, 2026
Voice Of Panipat
Haryana

Haryana: हरियाणा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 2 आरोपियों को पैर में लगी गोली

Haryana News: हरियाणा के हिसार के अर्बन एस्टेट क्षेत्र में हुई फायरिंग के मामले में CIA हिसार को बड़ी सफलता मिली है। सातरोड़ साउथ बाइपास पुल के पास नाकाबंदी के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक, रोकने का इशारा करने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो आरोपियों के पैर में गोली लगी। दोनों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से एक अन्य आरोपी को भी राउंड अप किया है।

मूवमेंट की सूचना पर की गई थी नाकाबंदी

अर्बन एस्टेट फायरिंग मामले में संदिग्धों की तलाश कर रही CIA हिसार की टीम को आरोपियों की मूवमेंट की सूचना मिली थी। इसके बाद DSP क्राइम कमलजीत और CIA हिसार प्रभारी PSI करण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सातरोड़ साउथ बाइपास पुल के पास नाकाबंदी की।

पुलिस के अनुसार, संदिग्धों को रुकने का इशारा किया गया। इसी दौरान आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिसकर्मियों ने बचाव में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दो बदमाश घायल हो गए। दोनों को मौके पर काबू कर अस्पताल पहुंचाया गया।

राहुल उर्फ मुखिया और शिव कुमार घायल

पुलिस के मुताबिक, गोली लगने से घायल आरोपियों की पहचान बिहार के बराह निवासी राहुल उर्फ मुखिया और हिसार के न्यू मॉडल टाउन निवासी शिव कुमार के रूप में हुई है। दोनों का नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है।

पुलिस आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि अर्बन एस्टेट में हुई फायरिंग की वारदात में उनकी क्या भूमिका थी।

तीन आरोपी पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस पहले ही रजनीकांत उर्फ राज, आकाश और सुमित उर्फ गोल को गिरफ्तार कर चुकी है। तीनों को अदालत में पेश करने के बाद पुलिस रिमांड पर लिया गया था।

Related posts

Gold और Silver खरीदने का कर रहे है प्लेन, तो ये खबर आपके लिए

Voice of Panipat

काफी दिनों से मकान था बंद , पड़ोसियों को मौके पर बुलानी पड़ी डायल 112 , पानीपत का मामला

Voice of Panipat

Haryana- बछड़े को बचाने के लिए गए थे चार लोग , लेकिन बाहर नहीं निकल पाए कुएं से… Click कर पूरी खबर पढ़े

Voice of Panipat