32.6 C
Panipat
October 6, 2026
Voice Of Panipat
Business

दिवाली तक कहाँ पहुंचेगी सोने की कीमतें? आज फिर गिरावट बाद इतना रह गया है 24K का रेट

GOLD-SILVER PRICE UPDATE : अगर आप सोना चांदी खरीदना चाहते है तो बता दे की सोने चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रहा है। बता दे की पिछले काफी समय से कीमतें में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।

वहीँ इंडिया बुलियन एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार आज 6 अक्टूबर, मंगलवार को 24 कैरेट सोने की कीमतों में प्रति 10 ग्राम के हिसाब से गिरावट दर्ज की गई है। आज 6 अक्टूबर की सुबह 24 कैरेट सोने के दाम (6 October gold rate) 920 रूपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट के साथ कम होकर 1.47 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गए हैं।


सितंबर महीने में सोने की कीमतों में लगभग 8000 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है। बता दें कि 31 अगस्त 2026 को 24 कैरेट सोने के दाम 1.56 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम प्रति जो अब तक हजार रुपए की गिरावट के साथ कम होकर 1.47 लाख प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए।

आज देशभर में सोने की कीमतें

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 136890 149320
मुंबई 136740 149170
अहमदाबाद 136790 149220
चेन्नई 136740 149170
कोलकाता 136740 149170
हैदराबाद 136740 149170
जयपुर 136890 149320
भोपाल 136790 149220
लखनऊ 136890 149320
चंडीगढ़ 136890 149320

चांदी आज 6 अक्टूबर को 3,176 रुपए हुई सस्ती

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों (gold silver rate) में भी आज गिरावट दर्ज की गई है। चांदी के दाम आज 3,176 प्रति किलो की गिरावट के साथ 2.21 लाख रुपए प्रति किलो पर पहुंच गए हैं। बता दें कि बीते महीने में चांदी की कीमतों में लगभग 17000 रुपए प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई है। सर्राफा कारोबारियों के अनुसार सोने और चांदी की कीमतों में आने वाले समय में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। चमकीली धातु में हो रही लगातार गिरावट के पीछे मुख्य वजह फेडरल बैंक द्वारा बढ़ाई गई ब्याज दरों को माना जा रहा है। इसके अलावा अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध को भी सोने-चांदी की कीमतों में हो रही गिरावट के पीछे के मुख्य कारण के रूप में देखा जा रहा है।

दीवाली पर कहाँ पहुंचेगी सोने की कीमतें

एक्सपर्ट के अनुसार आपको जानकारी दे दे की इस साल के अंत तक सोने के 6,000 डॉलर और 2027 में 6,300 डॉलर ( DOLLAR ) प्रति औंस तक पहुंचने का अनुमान जताया है. वहीं Citi को अगले 6-12 महीनों में चांदी के 90 डॉलर तक जाने की उम्मीद है.

Related posts

Vivo के तीन नए 5G फोन आज होंगे लॉन्च, 8.02 इंच डिस्प्ले, प्रीमियम फोल्डेबल समेत मिलेंगें ये धाकड़ फीचर्स

Sahab Ram

5 दिन लगातार बैंकों पर लटका रहेगा ताला, फिर से हड़ताल पर जाएंगे कर्मचारी, जानिए वजह

Sahab Ram

पेट्रोल डीजल की कीमतों में बड़ा इजाफा, बढ़ रहे दाम

Voice of Panipat

Leave a Comment