26.7 C
Panipat
October 4, 2026
Voice Of Panipat
Haryana

हरियाणा की बेटी IAS अनु कुमारी युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत

IAS SUCESS STORY: हरियाणा की बेटी और केरल कैडर की IAS अधिकारी अनु कुमारी युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं। उनके IAS बनने के सफर से लेकर अपनी सेवा के दौरान किए कार्यों के लिए उनको याद किया जाता है। अनु कुमारी केरल के तिरुवनंतपुरम जिला कलेक्टर के पद रही हैं। हाल ही में उनका दबादला यहां से हुआ है।

IAS अनु कुमारी मूल रूप से हरियाणा के सोनीपत से आती हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में देश भर में दूसरे रैंक के साथ यूपीएससी की परीक्षा क्रैक की। इसके बाद वे 2018 बैच की केरल कैडर अधिकारी बनीं। अनु कुमारी का जन्म हरियाणा के सोनीपत में 18 नवंबर 1986 को हुआ और उनकी शुरूआती शिक्षा सोनीपत में ही हुई।

सोनीपत के शिवा शिक्षा सदन से स्कूली पढ़ाई के बाद वे दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज में चली गई और यहां से फिजिक्स में बीएससी ऑनर्स की। इसके बाद उन्होंने नागपुर स्थित आईएमटी से एमबीए की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने बैंकिंग क्षेत्र में सेवा की और फिर आईएएस का सफर शुरू हुआ।

दअरसल एमबीए की पढ़ाई के बाद अनु कुमारी ने बैंकिंग क्षेत्र में सेवा शुरू कर दी। उन्होंने आईसीआईसीआई बैंक में नौ वर्षों तक नौकरी की है। इसके बाद जब वर्ष 2012 में गुरुग्राम के व्यवसायी वरुण दहिया से शादी हुई तो इसके चार साल बाद यानी 2016 में बैंक की नौकरी छोड़ दी।

यहीं से उन्होंने यूपीएससी की ओर रुख किया और तैयारी शुरू कर दी। हालांकि पहले प्रयास में सफलता नहीं मिली, लेकिन दूसरे प्रयास में देश भर में दूसरी रैंक के साथ अपनी मेहनत और लगन का परचम लहरा दिया। आज भी युवा उनकी कहानी से प्रेरणा लेते हैं।

तिरुवनंतपुरम की जनता के प्यार को किया याद
तिरुवनंतपुरम में डीएम का पद छोड़ते हुए अनु कुमारी काफी भावुक नजर आई। उन्होंने अपनी यादों को सांझा करते हुए लिखा कि इस ऐतिहासिक और सांस्कृतिक जिले में सेवा करना उनके लिए सौभाग्य की बात रही है। जिले के लोगों के उनको सपनों और उम्मीदों के साथ काम करने का मौका मिला।
अब उनकी जगह पर अंजू केएस ने तिरुवनंतपुरम की नई कलेक्टर के रूप में पद संभाला है।

Related posts

पानीपत में फैक्ट्री से प्रिंटिंग स्क्रीन चोरी, 2 आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat

हरियाणा में ACB का बड़ा एक्शन, बिजली विभाग का कर्मचारी 2 लाख रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू

Sahab Ram

फाइलों से बाहर निकलेगा जीटी रोड चौड़ीकरण प्रोजेक्ट, मिली एनओसी

Voice of Panipat

Leave a Comment