UPSC Success Story: देवयानी सिंह हरियाणा के महेंद्रगढ़ की रहने वाली है। उन्होनें अपनी 12वीं तक की पढ़ाई चंडीगढ़ से की है। इसके बाद उन्होनें बिट्स पिलानी के गोवा कैंपस में दाखिला लिया और इंस्ट्रूमेंशन इंजीनियरिंग में बीटेक किया। देवयानी के पिता भी IAS अधिकारी रहे है।

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा पास करना कई युवाओं का सपना होता है, लेकिन हर साल कुछ को ही इसमें सफलता मिल पाती है।

कुछ स्टूडेंट इस एग्जाम की तैयारी के लिए कड़ी मेहनत करते हैं और रोजाना घंटों पढ़ाई करते हैं। लेकिन हरियाणा की रहने वाली देवयानी सिंह की कहानी बिल्कुल ही अलग है और उन्होंने हफ्ते में सिर्फ 2 दिन पढ़ाई कर यूपीएससी एग्जाम पास कर लिया।
यूपीएएसी में तीन बार हुई फेल
इसलिए डिग्री हासिल करने के बाद देवयानी ने भी UPSC की तैयारी शुरू कर दी। लेकिन उनके लिए ये सफर बिल्कुल भी आसान नहीं था।देवयानी ने पहली बार साल 2015 में UPSC की परीक्षा दी।

अपने पहले प्रयास में वह प्रीलिम्स भी क्लियर नहीं कर पाई। मगर उन्होनें हार नहीं मानी और साल 2016 में फिर से परीक्षा दी। लेकिन इस बार फिर देवयानी के हाथ हार ही लगी।
दो बार फेल होने के बाद देवयानी ने 2017 में एक बार फिर UPSC की परीक्षा दी। 2017 में वह इंटरव्यू राउंड तक तो पहुंच गई, लेकिन फाइनल लिस्ट में उनका नाम नहीं आया।
2018 में क्रैक किया यूपीएससी

इसके बाद देवयानी ने अपनी पूरी तैयारी के साथ साल 2018 में UPSC क्रैक किया और ऑल इंडिया में 222वीं रैंक हासिल की। रैंक के मुताबिक देवयानी को सेंट्रल ऑडिट विभाग में नियुक्त किया गया। उनकी ट्रेनिंग शुरू हुई।
हफ्ते में 2 दिन पढाई कर दूसरी बार टॉप किया UPSC

लेकिन वह अपनी इस रैंक से खुश नहीं थी। उन्होनें फिर से परीक्षा देने का मन बना लिया। लेकिन इस समय वह ट्रेनिंग के कारण परीक्षा की तैयारी के लिए ज्यादा समय नहीं दे पा रही थीं। ऐसे में वह केवल वीकेंड यानी शनिवार और रविवार को ही वह पढ़ाई करती थी।

