24.3 C
Panipat
October 6, 2026
Voice Of Panipat
WEATHER

हरियाणा में मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, इन 16 जिलों में आज बारिश के आसार

Haryana Weather Update: हरियाणा में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। इस वजह से लगातार झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज 19 अगस्त को भी कई जिलों में बारिश के आसार जताए है।

इन जिलों में होगी तेज बारिश

आज प्रदेश के 16 जिलों में तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह, पलवल, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में आज झमाझम बारिश हो सकती है।

वहीं पश्चिमी जिले सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी में भी 25 से 50 प्रतिशत हिस्से पर बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी।

मौसम विभाग की मानें तो उत्तर भारत में बने नए मानसूनी तंत्र और उत्तरी हरियाणा पर बन रहे साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते प्रदेश में मानसूनी हवाएं एक बार फिर से जोर पकड़ रही हैं। इस वजह से राज्य कई हिस्सों में आज बारिश होने के आसार है और आने वाले दिनों में भी मौसम खराब रह सकता है।

Related posts

हरियाणा में सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, इस दिन होगी झमाझम बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

Sahab Ram

kal ka mousam : हरियाणा समेत देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? जानें 22 सितम्बर को कहाँ कहाँ होगी बारिश ?

Sahab Ram

हरियाणा के इन 3 जिलों में बारिश के आसार, देखें आज दिनभर कैसा रहेगा मौसम ?

Sahab Ram