31.2 C
Panipat
September 29, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

तोशाम में विकास को मिली रफ्तार, 25.34 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ

तोशाम में विकास को मिली रफ्तार

Tosham Development Projects : भिवानी जिले के तोशाम विधानसभा में विकास की नई रफ्तार मिलने वाली है। तोशाम विधानसभा में विभिन्न परियोजनाओं पर 25 करोड़ 34 लाख रुपये की राशि खर्च होगी। मंगलवार को हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने इन परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इसमें सड़क, खेल, सामुदायिक व पशु चिकित्सा से संबंधित परियोजनाओं को शामिल किया गया है।

सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने तोशाम में बाईपास सड़क का शिलान्यास किया। 9.29 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार होगी। इसी तरह ढाणी रिवासा में विधायक आदर्श नगर एवं ग्राम योजना (वीएएनजीवाई) के तहत 21 लाख रुपये की लागत से बने निर्मित खेल स्टेडियम के ट्रैक व जिला खनिज फाउंडेशन (डीएमएफ) योजना के तहत 20 लाख रुपये की लागत से निर्मित चौधरी सुरेंद्र सिंह स्टेडियम के मुख्य द्वार का लोकार्पण किया। धारण गांव में उन्होंने जिला खनिज फाउंडेशन योजना के तहत 15 लाख रुपये की लागत से बनने वाली पिछड़ा वर्ग चौपाल का शिलान्यास किया।

निगाणा खुर्द में मंत्री ने हरियाणा ग्रामीण विकास निधि योजना के तहत 52 लाख रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन तथा निगाना कलां में 31.11 लाख रुपये की लागत से निर्मित राजकीय पशु चिकित्सा औषधालय का लोकार्पण किया।

इसी तरह तोशाम हलके में बुसाना से संडवा तक 7.71 करोड़ रुपये की लागत से सड़क के चौड़ीकरण शिलान्यास किया। इसी तरह छपार रांगड़ान मेंश्रुति चौधरी ने हरियाणा ग्रामीण विकास योजना के तहत 10 लाख रुपये की लागत से मुख्य चौक से सरकारी स्कूल तक निर्मित गली का लोकार्पण किया। इसके साथ ही, उन्होंने 6.85 करोड़ रुपये की लागत से छपार रांगड़ान, जोगियां और गारनपुरा को जोड़ने वाली सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास भी किया।

Related posts

पानीपत SP अचानक पहुंचे साइबर क्राइम थाना

Voice of Panipat

PANIPAT:- नौकरी लगवाने के नाम पर 52 लाख रूपए की ठगी करने मामले में तीसरी आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat

PUMA का नकली सामान बेचने पर कार्रवाई, दुकान से स्पोर्ट्स शूज-टैक शूट आदि बरामद

Voice of Panipat

Leave a Comment