32.7 C
Panipat
October 8, 2026
Voice Of Panipat
HaryanaHaryana NewsHaryana PoliticsPolitics

जेजेपी के संगठन में विस्तार, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ में नियुक्त किए पदाधिकारी

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्म):- जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन में विस्तार करते हुए पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ में कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की है। जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष कर्नल सुखवेंद्र सिंह राठी व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श के बाद 42 पदाधिकारियों की नियुक्तियों की सूची जारी की। पार्टी द्वारा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ में कर्नल डीपी राघव, कमांडेंट माया राम, इंद्र सिंह फौजी व धर्मवीर फौजी को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं कर्नल आजाद सिंह, ब्रिगेडियर धर्मवीर सिंह, कर्नल मान सिंह, कर्नल अनिल मलिक और सूबेदार महेंद्र सिंह बडेसरा को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह कर्नल अशोक कुमार, हवलदार शक्ति सिंह, लेफ्टिनेंट ठाकुर राजिंद्र सिंह, सूबेदार राजिंद्र सिंह, वारंट ऑफिसर गुरमेज सिंह व कर्नल रविंद्र सिंह भी प्रदेश उपाध्यक्ष होंगे। जेजेपी के पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ में सूबेदार मेजर महेंद्र सिंह को प्रदेश कोषाध्यक्ष और कर्नल सतबीर यादव को प्रदेश प्रधान सचिव के पद पर नियुक्त किया है। वहीं कर्नल दविंदर सिंह को प्रदेश प्रचार सचिव और कर्नल धर्मवीर श्योराण को प्रदेश संगठन सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

इनके अलावा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ में सभी 22 जिलों में जिला अध्यक्ष भी बनाए गये है। इनमें अंबाला में कैप्टन दयाचंद, दादरी में सूबेदार मेजर जयबीर श्योराण व फरीदाबाद में नेपाल फौजी जिला प्रधान होंगे। वहीं गुरुग्राम जिले में कर्नल राजेंद्र कुमार शर्मा को शहरी और इंस्पेक्टर रामनिवास को ग्रामीण जिला अध्यक्ष बनाया है।

इसी तरह हिसार में सूबेदार सुरेंद्र, झज्जर में कैप्टन नागेंद्र, जींद में सूबेदार ओम सिंह खोखरी, कैथल में कैप्टन बलजीत मोर, करनाल में एडवोकेट सारजेंट धर्मपाल और पंचकुला में कैप्टन डीवी सिंह को जिला प्रधान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं पानीपत में सूबेदार राममेहर फौजी, रोहतक में कैप्टन सुमेर सिंह, सोनीपत में कैप्टन धर्मवीर, भिवानी में हवलदार धर्मेंद्र सिंह, यमुनानगर में इंस्पेक्टर यशपाल सिंह, पलवल में लेफ्टिनेंट चरण सिंह जिलाध्यक्ष होंगे। इनके अलावा नूंह में सूबेदार मकसूद, रेवाड़ी में कैप्टन पूर्ण सिंह, कुरुक्षेत्र में वारंट ऑफिसर राजिंद्र शर्मा, फतेहाबाद में कैप्टन जगजीत सिंह रतनगढ़, सिरसा में लेफ्टिनेंट कृष्ण लाल बैनीवाल खारिया और महेंद्रगढ़ में सूबेदार करण सिंह को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

समालखा गोलीकांड के पकड़े गए आरोपी, इस तरह से दिया वारदात को अंजाम

Voice of Panipat

युवक बेच रहा था अवैध शराब, इस तरह पुलिस ने किया काबू

Voice of Panipat

WHATS APP पर आती है फेक विडियों कॉल, तो ऐसे बचे

Voice of Panipat