28.8 C
Panipat
October 7, 2026
Voice Of Panipat
Education

कुरकुरी गांव की प्रिया रानी ने छोटी उम्र में रचा इतिहास, UPSC में 69वीं रैंक हासिल कर बनी IAS

UPSC Success Story: यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा में सफलता हासिल करना बेहद मुश्किल होता है। कड़ी मेहनत करने के बावजूद कई उम्मीदवार इस परीक्षा में फेल हो जाते है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी लेडी IAS अफसर के बारें में बताने वाले है, जिन्होनें इस मुश्किल परीक्षा को दो बार पास किया और अफसर बनी।

कौन है आईएएस प्रिया रानी ?


ये कहानी बिहार से ताल्लुक रखने वाली आईएएस अफसर प्रिया रानी की है। फुलवारी शरीफ के कुरकुरी गांव की रहने वाली प्रिया रानी ने यूपीएससी परीक्षा में 69वीं रैंक हासिल की। लेकिन उनका ये सफर बिल्कुल भी आसान नहीं था।

प्रिया रानी बिहार कैडर की 2024 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी हैं। प्रिया का जन्म 1 अगस्त 1994 को हुआ। वह मूल रूप से पटना के पास स्थित फुलवारी शरीफ (कुरकुरी गांव) की रहने वाली हैं। प्रिया के पिता किसान हैं और मां गृहिणी हैं।

घर की आर्थिक परिस्थितियां सामान्य थी लेकिन इसके बावजूद प्रिया के माता- पिता ने उनकी शिक्षा में कभी कोई कमी नहीं आने दी। प्रिया भी बचपन से ही पढ़ाई में काफी होनहार थी।



उन्होनें 12वीं करने के बाद बीआईटी मेसरा (रांची) से इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स में बी.टेक किया। इसके बाद उन्होंने बेंगलुरु में एक मल्टीनेशनल कंपनी में हाई- सैलरी वाली जॉब की। हालांकि उनका मन प्रशासनिक सेवा में जाने का था। जिसके लिए उन्होनें ये अच्छी सैलरी वाली नौकरी छोड़ दी।

प्रिया दिल्ली आ गई और यहां उन्होनें UPSC के लिए तैयारी शुरू कर दी। साल 2021 में प्रिया की मेहनत रंग लाई और उन्होनें यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया 284वीं रैंक हासिल की। इसके आधार पर उन्हें भारतीय रक्षा संपदा सेवा (IDES) आवंटित हुई। लेकिन प्रिया का लक्ष्य IAS अफसर बनना था।


जिसके बाद उन्होनें तैयारी जारी रखते हुए दूसरी बार यूपीएससी एग्जाम दिया। इस बार प्रिया ने यूपीएससी परीक्षा 2023 में ऑल इंडिया 69वीं रैंक (AIR 69) हासिल की और  वह IAS  अधिकारी बनीं। प्रिया को बिहार कैडर मिला है। वर्तमान में वे रोहतास जिले के सासाराम में SDM  के पद पर तैनात हैं। IAS अधिकारी प्रिया रानी ने हाल ही में सासाराम अनुमंडल में एसडीएम के रूप में अपना पदभार ग्रहण किया है।

Related posts

माहीरूह, जिसने पीएम मोदी से की थी पढ़ाई की शिकायत

Voice of Panipat

NEET UG 2026 के टॉपर पांशुल से CM सैनी की मुलाकात

Voice of Panipat

HBSE: इतने बजे घोषित होगा 10वीं का रिजल्ट, नही होगा कोई भी बच्चा फेल

Voice of Panipat

Leave a Comment