28.8 C
Panipat
October 7, 2026
Voice Of Panipat
CitiesIndia NewsINFORMATIVELatest NewsPolitics

दिवाली और छठ पर्व पर चलेगी स्पेशल वंदे भारत, यूपी – बिहार के यात्रियों को मिलेगी सुविधा

SPECIAL VANDEN BHARAT TRAIN: त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है और इस दौरान दिवाली और छठ जैसे प्रमुख पर्व आ रहे हैं। इन दोनों ही त्योहारों पर लोग अपने घर जाने के लिए ट्रेन सेवा पर निर्भर रहते हैं। ऐसे में बिहार और उत्तर प्रदेश के यात्रियों के लिए इस रेलवे ने खास प्रबंध किए हैं। रेलवे द्वारा स्पेशल वंदेभारत ट्रेन चलाई जाएगी।

दोनों ही त्योहारों पर यात्रियों की भीड़ काफी बढ़ जाती है। ऐसे में अन्य अतिरिक्त स्पेशल ट्रेन तो चलाई जाएंगी ही, साथ ही इस बार वंदेभारत का भी संचालन किया जाएगा। उत्तर रेलवे द्वारा नई दिल्ली और बिहार की राजधानी पटना के बीच वंदे भारत स्पेशल ट्रेन चलाने के लिए प्रस्वताव तैयार किया है। यह प्रस्ताव फिलहाल रेलवे बोर्ड को भेजा गया है।

रेवले सूत्रों के अनुसार यह वंदेभारत ट्रेन करीब 994 किलोमीटर की दूरी 13 घंटे में तय करेगी। यानी यात्रियों को बेहतर और आरामदायक सफर की सुविधा मिलने जा रही है। फिलहाल रेलवे बोर्ड द्वारा ट्रेन के संचालन पर फैसला लिया जाना है। इसके बाद ही ट्रेन संचालन की तारीख और समय की घोषणा की जाएगी।

उत्तर प्रदेश के यात्रियों को मिलेगी सुविधा
रेलवे सूत्रों के अनुसार यह ट्रेन दिल्ली से उत्तर प्रदेश के रास्ते बिहार की राजधानी पटना तक जाएगी। इस ट्रेन के संभावित रूट की बात करें तो अलीगढ़, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर उत्तर प्रदेश में ठहराव हो सकता है। इसके बाद बक्सर, आरा के रास्ते ट्रेन पटना तक जाएगी।

कब हो सकता है संचालन
इस ट्रेन के संचालन को लेकर आ रही मीडिया रिपोर्टस के अनुसार ट्रेन नंबर 02252 और 02251 चलाई जा सकती है। इसका संचान 21 अक्टूबर से होगा और 25 नवंबर तक यह ट्रेन चलेगी। इस दौरान इसी प्रकार पटना से ट्रेन 22 अक्टूबर से चलेगी और 26 नवंबर को वापस आएगी।

फिलहाल रेलवे द्वारा तैयार किए गए प्रस्ताव के अनुसार ट्रेन नंबर 02253 और 02254 भी चलाई जा सकती हैं।हालांकि अभी तक इसका आधिकारिक शेड्यूल जारी नहीं किया गया है, लेकिन संभावना है कि सुबह 8:35 बजे ट्रेन को दिल्ली से रवाना किया जाएगा। यह ट्रेन रात करीब 9:30 बजे पटना पहुंचेगी। पटना से ट्रेन को सुबह 10 बजे चलाया जाएगा और रात करीब 11:30 बजे नई दिल्ली आएगी।

किराये पर भी मंथन
फिलहाल इस ट्रेन के लिए किराया भी निर्धारित किया जा रहा है। रेलवे के एक अधिकारी के अनुसार ट्रेन को रेलवे बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद नई दिल्ली – पटना के बीच एसी चेयर कार में करीब 2,600 रुपये किया हो सकता है। इसके अलावा एग्जीक्यूटिव चेयर कार का टिकट 4780 रुपये तक हो सकता है। इसी राशि में यात्रियों को भोजन भी उपलब्ध करवाया जाएगा।

Related posts

CET एग्जाम के दिन चलेंगी स्पेशल बसें,पढ़िए

Voice of Panipat

बजट में वंदे भारत ट्रेन को लोकर बड़ी घोषणा

Voice of Panipat

PANIPAT: सब्जी मंडी में रेहड़ी वालो से रंगदारी वसूली करने वाले गिरोह के चार सदस्य काबू

Voice of Panipat

Leave a Comment