26.7 C
Panipat
October 4, 2026
Voice Of Panipat
India NewsLatest News

30491 करोड़ रुपये की लागत से यहां बनेगा नया रिंग रोड, इन शहरों को की चमकेगी किस्मत

NEW RING ROAD : दक्षिण भारतीय राज्य आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती को अब नई पहचान मिलने वाली है। दरअसल शहर को जल्द ही आउटर रिंग रोड की सौगात मिलेगी। इसे लिए सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। अब शहर के चारों ओर बनने वाले इस 189 किलोमीटर लंबे बाईपास के लिए टेंडर प्रक्रिया की जा रही है।

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने इस परियोजना को 3 साल अंदर पूरी करने का लक्ष्य रखा है। इस परियोजना में राजधानी अमरावती के चारों ओर 6 लेन का रोड बनाया जाएगा। यह बाईपास रिंग रोड शहर में लगने वाले जाम को पूरी तरह से समाप्त कर देगा।

विश्व स्तरीय सुविधाओं की दिशा में बढ़े कदम
दरअसल यह परियोजना आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती में विश्व स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इस रिंग रोड बाईपास का निर्माण राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यानी NHAI द्वारा किया जाएगा। इसके तहत अमरावती के चारों ओर ग्रीनफील्ड रिंग रोड बनाया जाना है। एनएचएआई के अनुसार इससे वाहनों की आवाजाही आसान हो जाएगी।

4 चरणों में पूरा होगा काम
यह परियोजना एनएचएआई द्वारा 4 चरणों में पूरी की जाएगी। इसमें 6 लेन ग्रीनफील्ड रिंग रोड के लिए टेंडर प्रक्रिया 19 नंवबर शुरू होगी। हर चरण का काम पूरा करने के लिए 1095 दिनों की समय सीमा निर्धारित की जाएगी। याहनी 3 के समय में यह पूरा रिंग रोड तैयार हो जाएगा।

30491 करोड़ रुपये होंगे खर्च
इस रिंग रोड पर लगभग 30491 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके तहत जमीन अधिग्रहण और निर्माण खर्च करीब 10596 करोड़ रुपये रहेगा। इसके लिए पूरी राशि का प्रावधान केंद्र सरकार द्वारा किया जा रहा है। इस परियोजना के तहत करीब 5 किलोमीटर लंबा एक लिंक रोड बनाने का भी प्लान है।

रिंग रोड पर बनेंगे पुल और टनल
इस 189 किलोमीटर लंबे रिंग रोड को बनाने में पुल और टनल भी बनानी पड़ेंगी।

इसमें बनने वाले 2 पुल कृष्णा नदी पर बनेंगे और दो टनल की लंबाई 2.7 किलोमीटर एवं 1.6 किलोमीटर रहेगी।

पैकेज एक के तहत 27 किलोमीटर की सड़क बनेगी, जबकि पैकेज 2 में 56 किलोमीटर की सड़क बननी है। इसी प्रकार पैकेज-3 में 50.5 किलोमीटर और पैकेज-4 में 55.5 किलोमीटर लंबी सड़क बनेगी।

Related posts

EPFO ने ऐसे ढाई हजार परिवारों को दी Good News, मिलेंगे 7 लाख रुपये

Voice of Panipat

SBI ने बदल दिए ATM विड्रॉल के नियम, अब लगेगा इतना चार्ज

Voice of Panipat

सरकारी नौकरी की कर रहे है तैयारी, तो ये खबर आपके लिए

Voice of Panipat

Leave a Comment