32.6 C
Panipat
October 6, 2026
Voice Of Panipat
Entertainment

Blockbuster Old Song : 46 वर्ष पहले इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया था किशोर कुमार का यह ब्लॉकबस्टर गाना, बेकाबू भीड़ देख प्रोड्यूसर के भी छूट गए थे पसीने

Blockbuster Old Song

Superhit Kishor Kumar Song: हिंदी संगीत जगत के महान फनकार किशोर कुमार के कालजयी गीतों (Kishore Kumar timeless song) ने 80 के दशक में लोकप्रियता के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। बॉलीवुड की बेहतरीन फनकार किशोर कुमार की आवाज में बने ब्लॉकबस्टर गाना ‘सारा जमाना हसीनों का दीवाना’ 46 वर्ष पहले 1981 में इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया था।

यह गाना गाने में किशोर कुमार को जितनी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था उतनी ही मुश्किलें इस गाने की शूटिंग के दौरान भी हुई थी। हॉलीवुड सिनेमा का यह सुपरहिट गाना सदी के महानायक अमिताभ बच्चन पर फिल्माया गया था। बताया जाता है कि किशोर कुमार की आवाज में बने बेहतरीन गाने ‘सारा जमाना हसीनों का दीवाना‘ अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को रातों-रात शोहरत की नई बुलंदियों पर पहुंचा दिया था।

भीड़ देखकर प्रोड्यूसर के छूट गए थे पसीने

1981 में रिलीज हुई “याराना” (yaarana) फिल्म के लिए किशोर कुमार की आवाज में बने ‘सारा जमाना हसीनों का दीवाना’ गाने को मुंबई के ताड़देव स्टूडियो में दर्शकों की भीड़ के बीच फिल्माया गया था। इस गाने (old song) की शूटिंग को देखने के लिए स्टेडियम में हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी।

एक साथ इतनी भारी संख्या में लोगों का हुजूम देखकर फिल्म के प्रोड्यूसर एम.ए. नाडियाडवाला के पसीने छूट गए थे। वहीं दूसरी तरफ फिल्म में मुख्य किरदार निभा रही अभिनेत्री नीतू सिंह (Neetu Singh) भी उस समय रोने लगी और शूटिंग बीच में छोड़कर मुंबई चली गई थी। जिसके बाद यह गाना अमिताभ बच्चन पर फिल्माया गया।

‘सारा जमाना हसीनों का दीवाना’ गाना गाने से किशोर कुमार ने कर दिया था मना

‘सारा जमाना हसीनों का दीवाना’ गाने को वैसे तो किशोर कुमार के सबसे बड़े ब्लॉकबस्टर गानों (Kishore Kumar blockbuster song) में से एक माना जाता है। लेकिन, क्या आपको पता है कि सुरों के जादूगर किशोर कुमार साहब ने इस गाने को आवाज देने के लिए ऐन वक्त पर मन कर दिया था। जी हां… जब मुंबई के ताड़देव स्टूडियो में हजारों की संख्या में लोग किशोर कुमार की आवाज सुनने के लिए इंतजार कर रहे थे तो ऐन वक्त पर किशोर कुमार राजेश रोशन (Rajesh Roshan) को सर दर्द का बहाना बनाकर गाना करने से मना कर दिया था।

दरअसल, स्टूडियो में हजारों की भीड़ का शोर देखकर किशोर कुमार भी घबरा गए थे। ऐसे में फिल्म के प्रोड्यूसर एस नाडियाडवाला ने किशोर कुमार से कहा कि यह गाना ही फिल्म की जान है और उनसे गाने की रिक्वेस्ट की। प्रोड्यूसर की रिक्वेस्ट के बाद आखिरकार किशोर कुमार मान गए और ब्लॉकबस्टर हिंदी गाना (blockbuster Hindi song) ‘सारा जमाना हसीनों का दीवाना’ उस दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया।

‘सारा जमाना हसीनों का दीवाना’ गाने पर चार दशकों से हिंदी संगीत प्रेमी लूटा रहे हैं प्यार

80 के दशक के सदाबहार हिंदी गाने (80’s evergreen Hindi song) ‘सारा जमाना हसीनों का दीवाना’ पर लोग 4 दशकों से प्यार लुटा रहें हैं। यूट्यूब प्लेटफार्म पर इस गाने को आज के दौर में भी हिंदी संगीत प्रेमी को पसंद कर रहे हैं। पुराने संगीत को पसंद करने वाले एक प्रशंसक डीबीएस ने लिखा है कि “चलिए पुराने दिनों की यादों में लौट चलते हैं। जब मैं ये गाने सुनता हूँ, तो मन में चाहे कितना भी तनाव क्यों न हो, सब दूर हो जाता है।

इतने सुंदर बोल, संगीत, आवाज़ बेमिसाल हैं। आज के मुकाबले ऑडियो क्वालिटी बहुत साधारण है, लेकिन इससे गानों की शक्ति और प्रभाव में कोई कमी नहीं आती। उन्होंने जो रचना की है, वो युगों तक अपनी शक्ति और प्रभाव बनाए रखेगी। किशोर कुमार जी की आवाज़ के बारे में भी कुछ कहना चाहूँगा, वो भी बेमिसाल है। जितना ज़्यादा मैं उन्हें सुनता हूँ, उतना ही मंत्रमुग्ध हो जाता हूँ”। इंटरनेट के इस दौर में भी किशोर कुमार की आवाज में बने सदाबहार गाने (Kishore Kumar evergreen song) ‘सारा जमाना हसीनों का दीवाना’ को दर्शकों का अपार स्नेह मिल रहा है।

Related posts

70’s Blockbuster Old Song: 5 दशक पहले इस ब्लॉकबस्टर गाने ने मचा दी थी धूम, राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर की जोड़ी ने लूट ली थी महफिल

Sahab Ram

WEB SERIES ‘द एम्पायर’ का धमोदार ट्रेलर हो चुका रिलीज़, पढ़िए NEWS

Voice of Panipat

Old Hit Song: तीन पीढ़ियों का फेवरेट बना हुआ है 70 के दशक का यह गाना, लता मंगेशकर ने दी थी आवाज

Sahab Ram

Leave a Comment